Congress leader Ajay Maken Says Arvind Kejriwal is ‘fraud king’ | कांग्रेस नेता अजय माकन बोले- केजरीवाल देश के फ्रॉड किंग: उन्हें फर्जीवाल कहना बेहतर; लोकसभा चुनाव में AAP के साथ गठबंधन हमारी भूल थी

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अजय माकन ने कहा कि 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट करने की वजह से ही आज दिल्ली में कांग्रेस की हालत खराब हुई है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को देश का फ्रॉड किंग यानी सबसे बड़ा धोखेबाज बताया। माकन ने कहा कि अगर केजरीवाल को एक शब्द में परिभाषित करना हो, तो वो शब्द ‘फर्जीवाल’ होगा।

दिल्ली कांग्रेस की तरफ से आम आदमी पार्टी और भाजपा के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज के समय माकन ने यह बात कही। इस व्हाइट पेपर का टाइटल ‘मौका मौका, हर बार धोखा’ रखा गया है।

माकन ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन में आना कांग्रेस की भूल थी, जिसे अब सुधारा जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह उनकी निजी राय है।

अजय माकन ने कहा-

QuoteImage

मुझे लगता है कि आज दिल्ली की जो हालत है और कांग्रेस जो यहां कमजोर हुई, उसका एक ही कारण है कि हमने 2013 में 40 दिन के लिए AAP को सपोर्ट किया था।

QuoteImage

AAP और BJP के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करते अजय माकन समेत दिल्ली कांग्रेस के अन्य नेता।

AAP और BJP के खिलाफ 12 पॉइंट का व्हाइट पेपर रिलीज करते अजय माकन समेत दिल्ली कांग्रेस के अन्य नेता।

12 पॉइंट के व्हाइट पेपर में कांग्रेस ने AAP-BJP को घेरा

दिल्ली कांग्रेस ने 12 पॉइंट के व्हाइट पेपर में दिल्ली की AAP सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार को टारगेट करते हुए कहा कि दोनों ने अपने वादे पूरे नहीं किए। दोनों पार्टियां प्रदूषण, नागरिक सुविधाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का प्रबंधन नहीं कर पाई हैं।

माकन बोले- केजरीवाल ने अब तक जनलोकपाल लागू नहीं किया

माकन ने कहा कि जिस जनलोकपाल आंदोलन की लहर पर सवार होकर अरविंद केजरीवाल की पार्टी सत्ता में आई, उसे केजरीवाल अब तक लागू नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में LG आपको जनलोकपाल लागू नहीं करने दे रहे हैं, तो पंजाब में इसे लागू न करने का क्या कारण है? वहां आपको कौन रोक रहा है? वहां तो पूरी सरकार ही आपकी है। ये सिर्फ एक बहाना है। 10 साल पहले जनलोकपाल लागू करने के नाम पर आपने सरकार बनाई थी, लेकिन अब आप इसे भूल गए हैं।

केजरीवाल पहले ही दिल्ली चुनाव अकेले लड़ने की बात कह चुके

AAP प्रमुख केजरीवाल ने करीब 15 दिन पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

दरअसल, 11 दिसंबर को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया।

लोकसभा चुनाव के बाद AAP ने कहा था- गठबंधन यहीं तक था

लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था। विधानसभा चुनाव में हम अकेले मैदान में उतरेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के बाद राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- यह पहले दिन से स्पष्ट है कि INDI गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। दोनों पार्टियों ने पूरी ईमानदारी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन विधानसभा के लिए देशभर में कोई गठबंधन अभी नहीं है।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे…

—————————

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के ऐलान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

केजरीवाल नई दिल्ली, आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी:सभी 70 सीटों पर AAP कैंडिडेट घोषित; 26 विधायकों के टिकट काटे, 4 की सीट बदली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की चौथी और आखिरी लिस्ट आ गई है। इसमें 38 नाम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 26 नाम:जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के सामने फरहाद सूरी को टिकट; अब तक 47 उम्मीदवारों का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 26 नाम हैं। जंगपुरा सीट पर फरहाद सूरी को टिकट दिया गया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *