Punjab Mohali Building Collapse Accident Video LIVE Update | Mohali News | पंजाब में बेसमेंट खुदाई से मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी: 5 दबे, 1 लड़की की मौत, जिम ट्रेनर बोला- 5 मंजिला थी; महिला पति को ढूंढने पहुंची – Mohali News

मोहाली में बिल्डिंग गिरने के बाद NDRF के साथ आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एक लड़की को बाहर निकाला गया है।

पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। NDRF अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में 5 लोग दबे। इनमें 3 लड़के और 2 लड़कियां हैं। एक लड़की को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।

.

लड़की की पहचान दृष्टि वर्मा (20) के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश में ठियोग के रहने वाले दिवंगत भगत वर्मा की पुत्री थी। उसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल ने गंभीर हालत में मलबे से निकालकर सोहाना अस्पताल में भर्ती कराया था। इसकी जानकारी कार्यवाहक DC विराज एस तिड़के ने देर रात दी।

इसके अलावा SSP दीपक पारीक ने बताया है कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर पुलिस ने चाओ माजरा के रहने वाले बिल्डिंग मालिक परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस स्टेशन सोहाना में BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मौके पर NDRF के साथ आर्मी की टीमों ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। घटनास्थल पर JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की टीमें भी पहुंचीं हैं। हादसे में बचे जिम ट्रेनर के मुताबिक, बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में लोग किराए पर रहते थे।

वहीं, एक महिला अपने पति को ढूंढने मौके पर पहुंची। उसका पति यहां जिम करने आया था। हादसे के बाद से उसका फोन बंद आ रहा है।

मोहाली में बिल्डिंग के मलबे में दबी लड़की को NDRF की टीम ने निकाला। उसे अस्पताल ले गए।

लोग बोले- 10 साल पुरानी बिल्डिंग थी घटना गुरुद्वारा सोहाना साहिब के पास शाम करीब 4:30 बजे हुई। लोगों के मुताबिक यह बिल्डिंग करीब 10 साल पुरानी थी। इसके बगल में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिससे बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह गिर गई।

मोहाली में बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद बचाव के लिए आर्मी को भी बुलाया गया। आर्मी के जवानों ने मलबे को हटाने का काम शुरू किया।

मोहाली में बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद बचाव के लिए आर्मी को भी बुलाया गया। आर्मी के जवानों ने मलबे को हटाने का काम शुरू किया।

CM बोले- दोषियों पर कार्रवाई करेंगे पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि पूरा प्रशासन और अन्य बचाव कार्यों वाली टीमें मौके पर तैनात हैं। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। प्रार्थना करते हैं कि कोई जान-माल का नुकसान न हुआ हो। दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे। लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें।

DGP बोले- कुछ लोगों को रेस्क्यू किया पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि कुछ लोगों को पब्लिक के सहयोग से रेस्क्यू किया गया। NDRF के अलावा आर्मी बुलाई गई। हमारी कोशिश है कि लोगों को बचाया जा सके।

बिल्डिंग गिरने के बाद चारों तरफ मलबा फैल गया। JCB मशीनें बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बिल्डिंग गिरने के बाद चारों तरफ मलबा फैल गया। JCB मशीनें बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे हादसे में बचे जिम ट्रेनर केशव ने बताया कि शनिवार होने के चलते जिम में ज्यादा लोग आते नहीं हैं। एक लड़का था, जिसे बाहर निकाल दिया था। बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में कमरे थे, जहां लोग किराए पर रहते थे। एंट्री काउंटर पर रजिस्टर रहता है, जिसमें सभी की एंट्री रहती है। वह रजिस्टर मिल गया है। PG में कितने लोग थे, पता नहीं है।

वहीं, मोहाली की SDM दमनदीप कौर ने बताया कि स्थानीय लोग करीब 15 लोगों के दबे होने के बारे में बता रहे थे। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं।

बिल्डिंग गिरने के बाद अफरातफरी के बीच राहतकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।

बिल्डिंग गिरने के बाद अफरातफरी के बीच राहतकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।

AAP सांसद बोले- जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे युवा वहीं, आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर कंग ने कहा कि ऐसा पता लगा कि यहां जिम था, जहां युवा एक्सरसाइज करने आते थे। अभी यह क्लियर नहीं हुआ कि उस वक्त इसमें कोई था या नहीं। अभी टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं।

पति को ढूंढने पहुंची महिला हादसे के बाद एक महिला पति को ढूंढने मौके पर पहुंची। महिला के पति का नाम अभिषेक है, जो जिम करने आया था। मौके पर पहुंचे एक निजी कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि हमारे ऑफिस में महिला काम करती है। उसका पति इस बिल्डिंग में जिम करने आता था। वह रोजाना पत्नी को लेने ऑफिस आता था। शनिवार को वह लेने नहीं पहुंचा तो इसके बाद महिला कैब करके यहां (जहां बिल्डिंग गिरी है) पहुंची। यहां पता चला कि बिल्डिंग गिर गई है।

महिला के पति की मोबाइल में फोटो दिखाते कंपनी के प्रबंधक। यह व्यक्ति बिल्डिंग में जिम करने आया था।

महिला के पति की मोबाइल में फोटो दिखाते कंपनी के प्रबंधक। यह व्यक्ति बिल्डिंग में जिम करने आया था।

प्रबंधक ने कहा कि महिला ने उन्हें फोन कर हादसे के बारे में बताया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। अभी तक महिला के पति का पता नहीं चल पाया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *