Mumbai Boat Capsizes Tragedy; Gateway of India | Elephanta Island | गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट डूबी: 3 नौसेना कर्मियों समेत 13 की मौत, 101 बचाए गए; नेवी की स्पीड बोट ने टक्कर मारी

मुंबई36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेवी के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि नौसेना का जहाज ट्रायल पर था। कैप्टन उस पर कंट्रोल खो बैठा।

महाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट बीच समुद्र में डूब गई। 80 लोगों की क्षमता वाली बोट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई है। 101 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

हादसा उरण के पास बुधवार शाम करीब 3:55 बजे हुआ। मुंबई से एलिफेंटा गुफाओं की ओर जाते समय अरब सागर में बुचर द्वीप के पास नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने नाव को टक्कर मार दी। इससे नाव में पानी भर गया और वह डूब गई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 8:25 बजे विधानसभा में जानकारी दी कि मरने वाले 13 लोगों में से 10 आम लोग हैं जबकि 3 नेवी के कर्मचारी हैं। रेस्क्यू किए गए लोगों को छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दो लोगों की हालत गंभीर है। राज्य सरकार सभी मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देगी। पुलिस और नेवी मिलकर हादसे की जांच करेगी।

घटना से जुड़ी 8 तस्वीरें…

नीलकमल बोट को नेवी की एक स्पीडबोट ने टक्कर मारी।

नीलकमल बोट को नेवी की एक स्पीडबोट ने टक्कर मारी।

स्पीडबोट की टक्कर से नाव में पानी भर गया और वह डूब गई।

स्पीडबोट की टक्कर से नाव में पानी भर गया और वह डूब गई।

कोस्ट गार्ड और नौसेना की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

कोस्ट गार्ड और नौसेना की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

बोट डूबने के बाद यात्रियों के रेस्क्यू की तस्वीर।

बोट डूबने के बाद यात्रियों के रेस्क्यू की तस्वीर।

स्थानीय नाविकों ने भी लोगों के रेस्क्यू में मदद की।

स्थानीय नाविकों ने भी लोगों के रेस्क्यू में मदद की।

कोस्ट गार्ड की बोट पर लोगों को रेस्क्यू करते कर्मचारी।

कोस्ट गार्ड की बोट पर लोगों को रेस्क्यू करते कर्मचारी।

इंडियन कोस्ट गार्ड ने यात्रियों को रेस्क्यू करके मुंबई पहुंचाया।

इंडियन कोस्ट गार्ड ने यात्रियों को रेस्क्यू करके मुंबई पहुंचाया।

हादसे के बाद समुद्र में डूबी नाव की तस्वीर।

हादसे के बाद समुद्र में डूबी नाव की तस्वीर।

नौसेना की 11 बोट, 4 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू हुआ

जानकारी के मुताबिक, नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की 1 बोट लगी। 4 हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया गया। जहां से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

नेवी ने कहा- कैप्टन स्पीडबोट पर नियंत्रण खो बैठा

नौसेना ने X पोस्ट कर बताया कि नौसेना का जहाज इंजन ट्रायल पर था। कैप्टन उस पर से नियंत्रण खो बैठा और जहाज नीलकमल बोट से टकरा गया। चार नेवी हेलीकॉप्टर, 11 नेवी जहाज, एक कोस्ट गार्ड बोट और तीन समुद्री पुलिस बोट रेस्क्यू में जुटे। नेवी और सिविल जहाजों ने 99 लोगों का रेस्क्यू करके अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे में 13 लोगों की जान गई है। इनमें एक नेवी कर्मी और दो OEM (ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) के लोग शामिल हैं।

———————

नाव पलटने के हादसों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में नाव डूबी:झेलम नदी में 2 लोग लापता, 7 लोगों का रेस्क्यू

कश्मीर के श्रीनगर में 16 अप्रैल की सुबह झेलम नदी में एक नाव पलट गई थी। श्रीनगर के जिला कलेक्टर ने बताया था कि इस नाव पर 15 लोग सवार थे, इनमें 7 स्कूली बच्चे और 8 लोग शामिल थे। हादसे में 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

वडोदरा में नाव पलटी, 12 बच्चे, 2 टीचर की मौत: सेल्फी लेते समय बैलेंस बिगड़ा, किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी

गुजरात के वडोदरा में 18 जनवरी को हरणी लेक में एक नाव पलट गई। इस हादसे में 12 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई। नाव में सवार बाकी 11 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है। 16 की कैपेसिटी वाली नाव में 31 बैठाए गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *