Ind Vs Aus Test Live Score: Bgt 2024 India Vs Australia 3rd Test Day 5 Match Gabba Scorecard Result Updates – Amar Ujala Hindi News Live

09:44 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य

कप्तान पैट कमिंस के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। कमिंस को बुमराह ने राहुल के हाथों कैच कराया। वह 10 गेंद में 22 रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 89 के स्कोर पर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 185 रन की बढ़त हासिल थी। इस तरह उनकी कुल बढ़त 274 रन की हुई और भारत को 275 रन का लक्ष्य मिला है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई थी। मैच रोमांचक हो चला है। आज लगभग 56 ओवर का खेल बचा है और भारत को 275 रन बनाने हैं। ऐसे में टीम इंडिया का चेज दिलचस्प होगा। बस बारिश का खलल खेल बिगाड़ सकता है। आज काफी बारिश का पूर्वानुमान था। 

09:23 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

ऑस्ट्रेलिया को 60 के स्कोर पर छठा झटका लगा। सिराज ने आखिरकार बड़ी मछली को फंसाया। उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। हेड 19 गेंद में 17 रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी और कप्तान पैट कमिंस क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 245 रन की है। भारतीय टीम ने इस मैच में गजब की वापसी की है।

09:03 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी

33 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 11वें ओवर में सिराज ने स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। इससे पहले आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी और मिचेल मार्श को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया था। मार्श दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 218 रन की हो चुकी है। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन को आउट किया था।

08:57 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

28 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी के बाद मिचेल मार्श को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिलहाल स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 213 रन की हो चुकी है। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन को आउट किया था। 

08:42 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: लाबुशेन-मैकस्वीनी आउट

16 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दो और झटके लगे। मार्नस लाबुशेन और नाथन मैकस्वीनी पवेलियन लौट चुके हैं। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के सातवें ओवर में लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। इसके बाद अगले ही अगले ओवर में आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त फिलहाल 201 रन की है। बुमराह ने इससे पहले उस्मान ख्वाजा को आउट किया था। आठ ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवा दिए हैं।

08:22 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को 11 के स्कोर पर पहला झटका लगा। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को डाली अपनी पहली गेंद पर ही उन्हें पवेलियन भेज दिया। ख्वाजा क्लीन बोल्ड हुए। वह आठ रन बना सके। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 196 रन की है। मार्नस लाबुशेन और नाथन मैकस्वीनी क्रीज पर हैं।

08:11 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 185 रन की बढ़त हासिल है। भारत के लिए पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की।

06:57 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: पिछले एक घंटे से हो रही बारिश, लंच ब्रेक

पिछले डेढ़ घंटे से ब्रिस्बेन में बारिश जारी है। खेल रुका हुआ है। अभी भी गाबा के ऊपर काले बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय पारी 260 रन पर समाप्त हुई थी। ऑस्ट्रेलिआई टीम 185 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरेगी। मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। बारिश के कारण लंच ब्रेक जल्दी लेना पड़ा।

06:01 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: गाबा में खेल रुका

भारतीय खिलाड़ी बाहर आने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए कहा गया है। गाबा में चारों ओर बिजली चमक रही है और कवर बाहर आ गए हैं। आज बारिश की वजह से कई और निराशाजनक रुकावटें हो सकती हैं। काले बादल गाबा के सिर पर मंडरा रहे हैं। गाबा टेस्ट के पांचवें दिन यानी आज काफी बारिश की संभावना है।

05:57 AM, 18-Dec-2024

IND vs AUS Live Score: भारतीय पारी 260 रन पर समाप्त

भारत की पहली पारी 260 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने आज यानी बुधवार को नौ विकेट पर 252 रन से आगे खेलना शुरू किया और आठ रन बनाने में आखिरी विकेट गंवा दिया। आखिरी विकेट के रूप में आकाश दीप आउट हुए। वह 31 रन बनाकर ट्रेविस हेड का शिकार बने। आकाश और बुमराह ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी निभाई। दोनों ने कुल मिलाकर 78 गेंदें खेलीं। बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *