IMD Weather Update; Bhopal Madhya Pradesh | Rajasthan Delhi Cold Wave Alert | MP-राजस्थान सहित 10 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट: भोपाल में 53 साल बाद सबसे ठंडी रात, टेम्परेचर 3.3ºC रहा; 13 राज्यों में कोहरा रहेगा

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Bhopal Madhya Pradesh | Rajasthan Delhi Cold Wave Alert

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीर शिमाल की है। सोमवार को यहां का मिनिमम टेम्परेचर 3ºC रहा था।

मौसम विभाग ने मंगलवार को MP-UP, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर सहित 10 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में 12 जिलों में कोल्ड वेव का असर है। सोमवार को पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का टेम्परेचर 1.9ºC रहा। भोपाल में 53 साल बाद में दिसंबर महीने में सोमवार की रात सबसे ज्यादा ठंडी 3.3ºC रही। 1971 में तापमान 3.6ºC दर्ज किया गया था।

दिल्ली में दिसंबर महीने में चौथी बार तापमान 5.0ºC से नीचे गया। सोमवार को ये 4.5ºC था। जो सामान्य से 4.1ºC है। इसके साथ ही दिल्ली में कोल्ड वेव का असर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी कोल्ड वेव रहेगी।

मौसम विभाग ने राजस्थान में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेखावाटी के फतेहपुर (सीकर) के अलावा दूसरे शहरों में पारा शून्य या माइनस में रहने का अनुमान है। 20 दिसंबर के बाद सर्दी में कमी आने की संभावना है। फतेहपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में मिनिमम टेम्परेचर 0.6ºC था। नारनौल में तापमान 1.4ºC रहा। राज्य के 16 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट अलर्ट है।

महाराष्ट्र, तेलंगाना में भी तापमान में कमी आ रही है। साथ ही इन राज्यों के कुछ जिलों में कोल्ड वेव का असर है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में टेम्परेचर में तेजी से कमी आएगी।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

18 दिसंबर: 5 राज्यों में बारिश, राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के अलावा केरल में बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं।
  • राजस्थान के कुछ इलाकों में लगातार दूसरे दिन शीतलहर चलेगी। तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।
  • नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी ठंड बढ़ सकती है। यहां तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

19 दिसंबर: MP में कोल्ड वेव नहीं चलेगी, दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल में बिजली चमकने के साथ 7 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होगी।
  • राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में शीतलहर चलेगी।
  • दक्षिण भारत के राज्यों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के 3 कारण

  • पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं।
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है। इससे उत्तर और मध्य भारत के इलाकों में ठंड बढ़ रही है।
  • पाकिस्तान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *