Year Ender 2024 Election Results Shocks Political Parties Lok Sabha To Maharashtra Jharkhand Pm Modi India – Amar Ujala Hindi News Live

year ender 2024 election results shocks political parties lok sabha to maharashtra jharkhand pm modi india

भारतीय राजनीति में हैरान करने वाला रहा साल 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


साल 2024 सियासी तौर पर बेहद चौंकाने वाला रहा और इस साल के चुनावी नतीजों ने साबित कर दिया कि देश की जनता को साधना इतना भी आसान नहीं है। जनता ने लोकसभा चुनाव से लेकर विभिन्न विधानसभा चुनाव तक ऐसा जनादेश दिया, जिसका अंदाजा राजनीति के बड़े-बड़े विश्लेषक भी नहीं लगा पाए। तो आइए जानते हैं कि 2024 को सियासी पिच पर चौंकाने वाले साल के रूप में क्यों याद किया जाएगा। 

Trending Videos

लोकसभा के नतीजों ने एनडीए को दिया झटका

इस साल 18वीं लोकसभा के चुनाव हुए। चुनाव से पहले देश में भाजपा की हवा होने का दावा किया जा रहा था और खुद भाजपा भी आत्मविश्वास से लबरेज थी। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा ने चुनाव से पहले नारा दिया कि ‘इस बार 400 पार’। विभिन्न राजनीतिक पंडितों ने भी माना कि भाजपा रिकॉर्ड सीटें जीत सकती है और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए का आंकड़ा 400 पार जा सकता है। हालांकि जब नतीजे आए तो सभी हैरान रह गए। भाजपा बहुमत का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और महज 240 सीटों पर सिमट गई। हालांकि तेदेपा और जदयू और अन्य सहयोगी दलों की मदद से भाजपा तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होने में सफल रही। 

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *