सोना के बदले मजदूरों संग सोती हैं लड़कियां, मजबूरी या मजा! जानिए असल कहानी?

[ad_1]

ब्राजील के अमेजन की जंगल से चौंकाने वाली खबर आ रही है. खबर यह है कि वहां के जंगल में लड़कियां खदान के मजदूरों संग सोने को मजबूर हैं. क्या वह मजे के लिए ऐसा करती हैं या फिर गरीबी है इसकी मुख्य वजह? आखिर क्या है असल वजह, सरकार क्या कर रही है, क्या इसके लिए सरकार क्या कर रही है? दो लड़कियों की कहानी आपको न केवल हैरान बल्कि रूह कंपा देगी. 34 साल की डायेन लेट की कहानी चौंका देगी. वहीं, नतालिया कैवलकैंटे ने कहा कि शहर की अधिकतकर लड़कियां सेक्स वर्क में लगी हैं और हमें इससे फर्क भी नहीं पड़ता.

बात हो रही है ब्राजील के पारा राज्य की. पारा की डायेन लेट ने अपनी दर्दनाक कहानी बीबीसी को बताई. उन्होंने कहा कि वह कभी भी सेक्स वर्कर नहीं बनना चाहती थीं. 17 की उम्र में पति का हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे. तभी, इटाईटुबा की उनकी दोस्त ने अवैध सोने के खान में काम से पैसे कमाने का सुझाव दिया. हालांकि, इसमें औरतों को बहुत अपमान सहना पड़ता था. खतरों और अपमान के बावजूद, मेरे पास कोई चारा नहीं था. सब कुछ ठीक चल रहा था, फिर मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे मैं जीवनभर भूल नहीं सकती.

उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘एक बार एक आदमी कैंप में आया, मुझे जगाया, मुझ पर बंदूक तान दी और मुझ पर अपना अधिकार जताने लगा. मैं डर गई थी. फिर वहीं हुआ जो नहीं होना चाहिए था.’ 18 साल की उम्र तक डायेन का पहला बच्चा भी हो गया था. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 16 सालों में उसने बीच-बीच में खदानों में काम किया है, जिसमें उसने अपने सात लोगों के परिवार का भरण-पोषण करने के लिए रसोइया, धोबी, बारमेड और सेक्स वर्कर के रूप में काम किया है.

नतालिया की कहानी
पारा राज्य के सोने के खान में काम करने वाले खनन बस्तियों में जीवन बेहद कठोर है. गांव में सिर्फ कच्ची सड़कें होते हैं. यहां सैलून, बार और एक चर्च होता है. खनिक टेंट में रहते हैं. इन शिविरों में काम करने वाली महिलाएं हिंसा और शोषण का सामना करना पड़ता है. नतालिया कैवलकैंटे, जो एक पूर्व सेक्स वर्कर हैं. वह बाद में वेश्यालय की मालकिन बन गई. उन्होंने कहा, ‘खनिक सोना निकालने के बाद गांव में हमारे वेश्यालय में आते हैं. वे लड़कियों से संबंध बनाने की मांग करते हैं. वे काफी गंदे रहते हैं. हम किसी भी तरह की बातचीत से उन्हें पहले नहाने के लिए राजी करते हैं.’

24 की उम्र में खान में काम किया
नतालिया, जिसने 24 साल की उम्र में खनन गांवों में काम करना शुरू किया था. इटाइतुबा से कैंप तक की कठिन सात घंटे की यात्रा के लिए अन्य महिलाओं को पैसे उधार देती थी. ब्राजील में वेश्यालय चलाना गैरकानूनी है. इसलिए उन्होंने भरोसे वाले शख्स को काम पर रखा है. उन्होंने बीबीसी से कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगी कि शहर की सभी महिलाएं ऐसा करती हैं, लेकिन उनमें से काफी संख्या में महिलाएं सेक्स वर्कर हैं. यह एक तरह से सामान्य बात है. हमें वास्तव में इसकी परवाह नहीं है.’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *