डोनाल्ड ट्रम्प की अपील के बाद रूस ने भी दिया जवाब, कहा- यूक्रेन पर बातचीत करने के लिए हर वक्त तैयार

[ad_1]

मॉस्को. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेरिस में फ्रांसीसी और यूक्रेनी नेताओं के साथ बैठक के बाद यूक्रेन में तत्काल युद्ध विराम की अपील की. इसके एक दिन बाद रूस ने दोहराया कि यूक्रेन के मसले पर बातचीत के लिए उसका रुख हरदम खुला है. रूस शांति की किसी भी पहल का स्वागत करता है. विशेष रूप से ग्लोबल साउथ और मॉस्को के ब्रिक्स भागीदारों से आने वाली शांति की पहलों का वह विशेष स्वागत करता है.

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बार-बार कहा है कि रूस यूक्रेन पर बातचीत के लिए अपने दरवाजे हमेशा खोले हुए है. वह शांति पहलों का स्वागत करता है. मुख्य रूप से ग्लोबल साउथ के देशों के साथ-साथ ब्रिक्स भागीदारों- चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका समेत संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब से आने वाली पहलों का रूस स्वागत करता है. जो मानवीय काम में लगे हुए हैं.

रूस की शर्तें
मंत्रालय ने आगे कहा कि यूक्रेन पर हमारा रुख सबको पता है. राष्ट्रपति पुतिन ने इस साल जून में रूस के विदेश मंत्रालय में अपने भाषण में शत्रुता को तुरंत खत्म करने के लिए जरूरी शर्तें रखी थीं. जून में पुतिन ने प्रस्ताव दिया कि अगर कीव अपनी नाटो में शामिल होने की महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने और मॉस्को द्वारा दावा किए गए पूरे चार प्रांतों को सौंपने के लिए सहमत हो जाता है, तो रूस युद्ध खत्म कर देगा.

डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट में ईसाई हैं, यहूदी और हिंदू भी…लेकिन कोई मुस्लिम क्यों नहीं

यूक्रेन पर आरोप
रूस ने यूक्रेन पर वार्ता को नामंजूर करने का भी आरोप लगाया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने आदेश से खुद को और अपने राष्ट्रपति कार्यालय को रूसी नेतृत्व के साथ किसी भी तरह के संपर्क में आने से प्रतिबंधित कर दिया है. बयान में कहा गया है कि शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए जेलेंस्की को बस इतना करना है कि इस आदेश को रद्द कर दें और इस्तांबुल में की गई व्यवस्थाओं के आधार पर और जमीन पर आकार ले रही वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए बातचीत फिर से शुरू करने का आदेश जारी करें.

Tags: Donald Trump, Russia ukraine war, Ukraine war, Vladimir Putin

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *