Jammu Kashmir Snowfall; Bhopal Tamil Nadu IMD Weather Update | UP Bihar Fog Cold Wave | देश के 5 राज्यों में कोहरा, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी: भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा, तमिलनाडु-पुडुचेरी में तेज बारिश

  • Hindi News
  • National
  • Jammu Kashmir Snowfall; Bhopal Tamil Nadu IMD Weather Update | UP Bihar Fog Cold Wave

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत में ठंड शुरू हो गई है। यूपी-बिहार समेत देश के 5 राज्यों में कोहरा छाया हुआ है। मध्य प्रदेश के भोपाल में रात का टेंपरेचर 8 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 36 साल में यह सबसे कम टेंपरेचर है।

उधर पाकिस्तान से एक डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर पहुंच रहा है। कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले दो दिनों में बर्फबारी हो सकती है।

फेंगल तूफान से आज भी पुडुचेरी में भारी बारिश होगी। IMD के मुताबिक 30 नवंबर को लैंडफॉल के बाद फेंगल यहीं रुका हुआ है, लेकिन अगले तीन घंटों में धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। अब तक 46cm से ज्यादा बारिश हुई है। तमिलनाडु में भी बारिश का दौर जारी है।

वहीं राजधानी दिल्ली में AQI 375 रिकॉर्ड हुआ। यह अब भी बहुत खराब कैटेगरी में है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2 दिसंबर तक GRAP-4 के प्रतिबंध जारी रहेगा।

मौसम, प्रदूषण और बारिश की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल धुंध की मोटी चादर में छिपा नजर आया।

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल धुंध की मोटी चादर में छिपा नजर आया।

फेंगल के असर से केरल में भी हाई टाइड के हालात हैं। समंदर में लहरें ऊंची उठ रहे हैं।

फेंगल के असर से केरल में भी हाई टाइड के हालात हैं। समंदर में लहरें ऊंची उठ रहे हैं।

तमिलनाडु के पुडुचेरी में फेंगल का असर सबसे ज्यादा हुआ है। यहां बाढ़ जैसे हालात बने हैं।

तमिलनाडु के पुडुचेरी में फेंगल का असर सबसे ज्यादा हुआ है। यहां बाढ़ जैसे हालात बने हैं।

दिल्ली पुलिस राजधानी के बाहरी इलाकों में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस राजधानी के बाहरी इलाकों में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।

सोनमर्ग के जोजिला दर्रे पर बर्फबारी के बाद BRO की टीम बर्फ हटाने का काम कर रही है।

सोनमर्ग के जोजिला दर्रे पर बर्फबारी के बाद BRO की टीम बर्फ हटाने का काम कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फ से ढके रोहतांग दर्रे के बीच टूरिस्ट बर्फबारी के नजारे देखने पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फ से ढके रोहतांग दर्रे के बीच टूरिस्ट बर्फबारी के नजारे देखने पहुंचे।

तूफान फेंगल के असर चेन्नई के मरीना बीच पर पानी भर गया।

तूफान फेंगल के असर चेन्नई के मरीना बीच पर पानी भर गया।

चेन्नई में बारिश के कारण पानी भर गया। इस बीच एक व्यक्ति बच्चे को पीठ पर लेकर सड़क पार करता नजर आया।

चेन्नई में बारिश के कारण पानी भर गया। इस बीच एक व्यक्ति बच्चे को पीठ पर लेकर सड़क पार करता नजर आया।

पुडुचेरी के अट्टुपट्टी गांव से NDRF की टीम ने 64 लोगों का रेस्क्यू किया। और उन्हें राहत केंद्र पहुंचाया।

पुडुचेरी के अट्टुपट्टी गांव से NDRF की टीम ने 64 लोगों का रेस्क्यू किया। और उन्हें राहत केंद्र पहुंचाया।

चेन्नई में देर रात शुरू हो सकीं फ्लाइट्स

चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन रात 1 बजे फिर से शुरू हुई। मौसम में सुधार होने के बाद एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया समेत सभी एयर एजेंसियों ने फ्लाइट्स को सुबह 4 बजे से 1 बजे तक फिर से शुरू करने का फैसला किया।

चेन्नई एयरपोर्ट से आधी रात के बाद उड़ानें शुरू हुईं, लेकिन कई फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। जबकि कुछ देरी से पहुंचीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तूफान के चलते 24 डोमेस्टिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। 26 इंटरनेशन उड़ानें, आने और जाने वाली दोनों में देर हुई।

राज्यों से मौसम की खबरें…

MP में 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड: उत्तर भारत से आएंगी बर्फीली हवाएं; 22 दिन कोल्ड वेव

मध्यप्रदेश में 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दौर आएगा, जो जनवरी तक बना रहेगा। इन्हीं 40 दिन में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी सर्द हवाओं की भी स्थिति रह सकती है। ​​​​​​​भोपाल में रात का पारा 8.2 डिग्री पर आ गया, जो पिछले 36 साल में सबसे कम रहा। आखिरी 5 दिन में ग्वालियर, जबलपुर में पारा तेजी से नीचे लुढ़का। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान: दिन-रात में सर्दी बढ़ी, जैसलमेर-बाड़मेर में तापमान 30° से नीचे आया

तापमान में गिरावट होने के साथ रात में सर्दी बढ़ गई है। कोटा, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालोर में कल रात का मिनिमम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। आज और कल राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने की संभावना है। जैसलमेर-बाड़मेर समेत पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: लगातार तीसरे दिन मेरठ सबसे ठंडा, रात का तापमान 8.9°C पहुंचा

यूपी में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार रात को मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां रात का तापमान 8.9°C रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर बरेली सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.7°C रिकॉर्ड किया गया। झांसी तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9.8°C रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के चलते मैदानी इलाकों में लगातार ठंड बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़: फेंगल का असर से रायपुर-बस्तर संभाग में बारिश, कई जिलों में कोहरा, ठंड भी बढ़ी

कई जिलों में फेंगल तूफान का असर है। रायपुर-बस्तर संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे बादल और कोहरा छाया है। वहीं राज्य में ठंड का असर भी बढ़ रहा है। तूफान के कारण अगले 3-4 दिन तक प्रदेश में नमी का असर रहेगा। अगले 2-3 दिन तक प्रदेश में मौसम ठंडा और गर्म बना रहेगा। रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि बादलों के कारण दिन का तापमान थोड़ा कम रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *