Maharashtra Govt Formation Live New Cm Of Maharashtra Devendra Fadnavis Eknath Shinde Bjp Shiv Sena News In Hi – Amar Ujala Hindi News Live

08:11 AM, 29-Nov-2024

maharashtra new cm: दो दिसंबर तक हो जाएगा नई सरकार का गठन

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन और सत्ता साझेदारी को लेकर महायुति के शीर्ष नेता गुरुवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके आवास पर बैठक की। बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार शामिल रहे। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन 2 दिसंबर तक हो जाएगा।

07:49 AM, 29-Nov-2024

maharashtra govt formation: फडणवीस ने जताया शाह का आभार

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान समर्थन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में फडणवीस ने चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उनकी हौसलाफजाई का श्रेय  शाह को दिया। भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान युद्ध के मैदान में उनके भारी समर्थन और जिस तरह से उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित और प्रोत्साहित किया, उसके लिए केंद्रीय मंत्री अमितभाई शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हमारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एकनाथ शिंदे, अजितदादा पवार, महायुति नेता और सहयोगी भी नई दिल्ली में मौजूद थे।

07:44 AM, 29-Nov-2024

Maharashtra CM News Live: महाराष्ट्र का नया CM कौन? दिल्ली के बाद अब मुंबई में बैठक; लग सकती है अंतिम मुहर

Maharashtra Govt Formation BJP Meeting Today News Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसे लेकर चल रहे घमासान के बीच गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई। बैठक में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे भी बैठक में शामिल हुए। हालांकि, इस बैठक में भी महाराष्ट्र के सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठा। अब सभी की नजर आज मुंबई में होने वाली बैठक पर है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *