Pilot Dies By Suicide Family Alleges Boyfriend Forced Her To Quit Non-veg Latest News Update – Amar Ujala Hindi News Live

Pilot Dies By Suicide Family Alleges Boyfriend Forced Her To Quit Non-Veg Latest News Update

घटना की जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एयर इंडिया की 25 वर्षीय एक महिलाी पायलट की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पायलट के परिवार ने उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, युवती सृष्टि तुली ने मुंबई में अपने किराए के फ्लैट में डेटा केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मरोल क्षेत्र में कनकिया रेन फॉरेस्ट बिल्डिंग में सोमवार तड़के हुई। 

पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने महिला के प्रेमी को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सृष्टि के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर उसके प्रेमी आदित्य पंडित (27) को हिरासत में लिया गया। आदित्य पर सृष्टि को तंग करने का आरोप है। इसके अलावा सृष्टि के परिजन ने आरोप लगाया कि आदित्य उससे गाली-गलौच करता था। मांसाहारी भोजन खाने से रोकता था। उस पर अपनी हर बात मानने के लिए दबाव बनाता था।

क्या है मामला?

पवई पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक, सृष्टि उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। पिछले साल जून से काम के सिलसिले मुंबई में रह रही थी। सृष्टि और आदित्य दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट का कोर्स करते समय मिले थे। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। घटना के वक्त आदित्य दिल्ली जा रहा था। रास्ते में ही सृष्टि ने आदित्य को फोन किया और कहा कि वह अपनी जान ले लेगी। तुरंत ही आदित्य मुंबई पहुंचा और सृष्टि के फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया। आदित्य ने चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खुलवाया। तब तक सृष्टि डेटा केबल से फंदे से लटक चुकी थी। इसके बाद उसे सेवनहिल्स अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

परिवार के आरोप के बाद गिरफ्तारी

बाद में सृष्टि के रिश्तेदारों ने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य अक्सर उसे परेशान करता था। सार्वजनिक रूप से जलील करता था। इसके अलावा आदित्य ने उस पर खाने की आदतें बदलने का भी दबाव डाला था। सृष्टि के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर आदित्य को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *