Maharashtra Politics Eknath Shinde Faction Meet Union Home Minister Amit Shah Naresh Mhaske Leaves Jpc Meeting – Amar Ujala Hindi News Live

Maharashtra Politics Eknath Shinde faction meet Union Home Minister Amit Shah Naresh Mhaske leaves JPC meeting

सीएम एकनाथ शिंदे
– फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार


एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के सांसद आज संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं। पार्टी के सांसद नरेश म्हास्के संयुक्त संसदीय समिति की बैठक को छोड़कर इस अहम मुलाकात के लिए संसद से रवाना हो गए हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए जारी चर्चा के बीच यह बैठक होने जा रही है। 

इससे पहले शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एलान कर दिया था कि भाजपा नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन पार्टी की ओर से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई। शिवसेना नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा और जीता गया। उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *