Russian President Vladimir Putin will visit India | रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आएंगे: अभी तारीख तय नहीं, क्रेमलिन बोला- हम इसकी तैयारियों में जुटे; 3 साल पहले 4 घंटे के लिए आए थे

[ad_1]

मॉस्कोकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि वे जल्द ही पुतिन के दौरे की तारीखों का ऐलान करेंगे। हमने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

PM मोदी ने इस साल दो बार रूस की यात्रा की है। वे BRICS समिट के लिए 22 अक्टूबर को रूस गए थे। इससे पहले जुलाई में भी मोदी ने दो दिन का रूस दौरा किया था। तब उन्होंने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था।

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी। वह सिर्फ 4 घंटे के लिए भारत आए थे। इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें मिलिट्री और तकनीकी समझौते थे। दोनों देशों ने 2025 तक 30 अरब डॉलर (2 लाख 53 हजार करोड़ रुपए) सालाना ट्रेड का टार्गेट रखा था।

मोदी 22 अक्टूबर को ब्रिक्स समिट में शामिल होने रूस के कजान गए थे।

मोदी 22 अक्टूबर को ब्रिक्स समिट में शामिल होने रूस के कजान गए थे।

पिछले साल मार्च में ICC ने पुतिन के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी किया था। कोर्ट ने यूक्रेन में बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के आरोपों के आधार पर पुतिन को वार क्राइम्स के लिए जिम्मेदार माना था। यह पहला मौका था जब ICC ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के किसी स्थायी सदस्य देश के टॉप लीडर के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी किया था। अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस UNSC के स्थायी सदस्य हैं।

इसके बाद से पुतिन दूसरे देशों की यात्राएं करने से बचते रहे हैं। वह पिछले साल G20 समिट में शामिल होने भारत नहीं आए थे। इस साल ब्राजील में हो रहे G20 समिट में हिस्सा नहीं लिया है। उनकी जगह विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

खबर अपडेट हो रही है…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *