Nobel Prize in Physics | पियरे एगोस्टिनी, फ़ेरेन्क क्रॉस्ज़ और ऐनी एल हुइलियर को मिला फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार

[ad_1]

Loading

स्टाकहोम: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने भौतिकी (Physics) में इस साल (2023) के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) की घोषणा की है। एकेडमी की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस बार पियरे अगस्टीनी (Pierre Agostini) , फेरेंस क्रौस (Ferenc Krausz) और एने लुइलिये (Anne L’Huillier ) को दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एलेग्रेन (Hans Ellegren) ने मंगलवार को स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा की।

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस बार उन प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया जो  छोटे हिस्से के दौरान परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन का अध्ययन लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करता है। नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख अमेरिकी डॉलर) की नकद राशि प्रदान की जाती है।

चिकित्सा क्षेत्र के इन्हें दिया जाएगा नोबेल 

वहीं, बीते दिन रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की थी। इस बार नोबल पुरस्कार काटालिन कारिको (Katalin Kariko) और ड्रयू वीसमैन (Drew Weissman) को कोविड-19 से लड़ने के लिए एमआरएनए टीकों (Anti-Covid mRNA Vaccines) के विकास से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

गुरूवार को होगी साहित्य के क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा

स्वीडिश एकेडमी गुरूवार को साहित्य के क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा करेगी। वहीं नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा नौ अक्टूबर को की जाएगी। नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद इनाम दिया जाता है। यह धन पुरस्कार के संस्थापक स्वीडिश नागरिक अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दिया जाता है जिनका 1896 में निधन हो गया था।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *