CISF Women Battalion Approval Update; Amit Shah | VIP Security | CISF की पहली महिला बटालियन को केंद्र से मंजूरी: एयरपोर्ट, मेट्रो और VIP सुरक्षा संभालेंगी; गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिलहाल देश में CISF की 12 बटालियन हैं, लेकिन इनमें एक भी महिला बटालियन नहीं है।

केंद्र सरकार ने CISF की महिला बटालियन बनाने की मंजूरी दे दी है। इस बटालियन में 1000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। किसी भी इमरजेंसी में ये बटालियन कमांडो की तरह सुरक्षा देंगीं।

फिलहाल देश में CISF की 12 बटालियन हैं, लेकिन इनमें एक भी महिला बटालियन नहीं है। यह पहली बटालियन होगी, जिसमें केवल महिलाएं होंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को इस बटालियन के लिए मंजूरी दी। बटालियन में शामिल महिला सैनिक कमांडो की तरह एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो, VIPs की सुरक्षा में तैनात होंगी। जरूरत के मुताबिक अन्य जगहों पर भी उनकी तैनाती की जाएगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के मोदी सरकार के विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाते हुए, CISF की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है। CISF की महिला बटालियन जल्द ही देश के हवाई अड्डों और मेट्रो रेल की सुरक्षा करने तथा कमांडो के रूप में VIPs सुरक्षा देने की जिम्मेदारी संभालेंगी।’

जल्द ही शुरू होगी महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया 5 मार्च 2022 को 53वें CISF दिवस के मौके पर ही अमित शाह ने महिला बटालियन बनाने का प्रस्ताव दिया था। अब मंत्रालय की ओर से इसे आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। जल्द ही CISF पहली ऑल-वूमेन बटालियन के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

CISF के डीआईजी दीपक वर्मा ने बताया कि गृह मंत्रालय की मंजूरी के साथ ही इस पर काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल CISF में महिलाओं की संख्या करीब 7% है।

———————————–

सेना और पैरामिलिट्री फोर्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

CRPF के इतिहास में पहली बार स्वीपर्स, कुक का प्रमोशन:85 साल बाद फोर्स की सबसे निचली रैंक के 217 कर्मचारियों को नई रैंक मिली

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने अपने 85 साल के इतिहास में पहली बार स्वीपर्स और प्यून का प्रमोशन किया है। सोमवार को दिल्ली में CRPF हेडक्वार्टर्स सहित CRPF के कई दफ्तरों में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें 217 कर्मचारियों को नई रैंक दी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

भारत-चीन के बीच पेट्रोलिंग का पहला राउंड पूरा:समझौते के बाद LAC पर गश्त शुरू हुई थी; गलवान की झड़प के बाद 4 साल तनाव रहा

पूर्वी लद्दाख के भारत-चीन बॉर्डर पर भारतीय सेना की पेट्रोलिंग का पहला राउंड पूरा हो गया है। 1 नवंबर को गश्त डेमचोक और देपसांग इलाके में गश्त शुरू हुई थी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दोनों इलाकों में एक बार भारतीय सैनिकों और एक बार चीनी सैनिकों की तरफ से गश्त की जाएगी। पेट्रोलिंग के लिए सैनिकों की सीमित संख्या तय की गई है। ये संख्या कितनी है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *