Sharda Sinha Viral Video; Saiyan Nikas Gaye | Bihar News | ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी गुनगुनाती रहीं शारदा सिन्हा, VIDEO: अस्पताल के बेड पर गाती दिखीं- सैयां निकस गए, मैं ना लड़ी थी… – Bihar News

दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल शारदा सिन्हा का यह वीडियो दिल्ली एम्स का है, जिसमें वे सैयां निकस गए गाती हुईं दिख रही हैं।

अपने छठ गीतों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली बिहार कोकिला शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं हैं। 72 साल की शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ऑक्सीजन सपोर्ट में भी अस्पताल के बेड

.

कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उस वक्त का है, जब शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। संगीत प्रेमियों के लिए यह वीडियो भावुक कर देने वाला है, जहां वह अपनी अंतिम घड़ी में भी संगीत से जुड़ी रहीं।

छठ से ठीक पहले बेटे से गाना रिलीज करवाया

शारदा सिन्हा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी आखिरी गीत, “दुखवा मिटाईं छठी मइया….रउए आसरा हमार…सबके पुरवेली मनसा…हमरो सुनलीं पुकार” की शूटिंग करते नजर आ रही हैं।

एक निजी चैनल से बात करते हुए उनके बेटे अंशुमान ने बताया कि ‘मां और छठ एक दूसरे के पर्याय हैं। छठ उनके दिल के बेहद करीब है। इसलिए वो हर साल कुछ ना कुछ अपने दर्शकों के लिए जरूर लाती हैं। इस बार भी उन्होंने ICU से नया गाना रिलीज करने के लिए कहा था। मां ने कहा, ‘मैं रहूं ना रहूं, लेकिन ये गीत मेरा अंतिम उपहार रहेगा। इस ऑडियो को रिलीज कर दो।’

ये तस्वीर शारदा सिन्हा की आखिरी छठ गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ के शूटिंग के दौरान की है।

कल पटना में होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर रखा गया है। सीएम नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कल (गुरुवार) को उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

सीएम नीतीश ने पटना में शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

सीएम नीतीश ने पटना में शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी।

ब्लड इंफेक्शन से हुई मौत

दिल्ली AIIMS ने बताया कि सेप्टिसीमिया की वजह से शारदा सिन्हा को रिफ्रैक्टरी शॉक हुआ और इससे उनकी मृत्यु हो गई। सेप्टिसीमिया से मतलब यह है कि शरीर के खून में बैक्टीरिया असर करने लगता है, जिससे गंभीर संक्रमण होता है। सीधे शब्दों में कहें तो शरीर का खून दूषित हो जाता है

26 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। 3 नवंबर को हालत में सुधार होने पर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन 4 नवंबर की शाम उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा, इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर थीं।

ये तस्वीर दिल्ली एम्स की है। शारदा सिन्हा के निधन के बाद अपनी मां के सिरहाने खड़े रहे बेटे अंशुमान सिन्हा।

ये तस्वीर दिल्ली एम्स की है। शारदा सिन्हा के निधन के बाद अपनी मां के सिरहाने खड़े रहे बेटे अंशुमान सिन्हा।

22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति का हुआ था निधन

इसी साल 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था। शारदा सिन्हा छठ के गीतों के लिए जानी जाती हैं। उनके गाए छठ गीत आज भी लोगों को बेहद पसंद हैं। शारदा सिन्हा के गायिकी की शुरुआत उनके भाई की शादी में गाए एक गीत से हुई थी।

——————————

शारदा सिन्हा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

सलमान की मूवी में शारदा सिन्हा को ₹76 मिले थे:मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन में गाने गाए, वासेपुर का सॉन्ग भी फेमस

शारदा सिन्हा ने हिंदी में काफी कम गाने गाए। लेकिन, बॉलीवुड में उनके गाए सभी गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। सुपर स्टार सलमान खान और भाग्य श्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में ‘कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया’ आज भी लोगों की जुबान पर है। पढ़ें पूरी खबर

शारदा सिन्हा के गाने से नाराज हुई थी सास:2 दिन तक नहीं खाया था खाना; कहा- घर में भजन तक ठीक है, बाहर नहीं चलेगा

लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन हो गया। बीते 11 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थीं। शारदा सिन्हा को बचपन से ही संगीत में काफी रुचि थी। संगीत के लिए उनकी लगन देखकर पिता ने भारतीय नृत्य कला केंद्र में प्रवेश दिला दिया था। जहां वो हिंदी, मैथिली, भोजपुरी, भाषाओं में कई गीत गाने वाली इस लोक गायिका को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्‍मा‍नित किया, लेकिन उनके लिए गाना आसान नहीं रहा। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *