Indian Army and Jammu Kashmir Police Launched Joint Operation in Kalakote | दो-तीन दहशतगर्दों के छिपे होने की आशंका; कल सर्च ऑपरेशन में दो जवान घायल हुए थे

  • Hindi News
  • National
  • Indian Army And Jammu Kashmir Police Launched Joint Operation In Kalakote

राजौरीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कालाकोट के टाटापानी इलाके में सोमवार देर शाम सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर में राजौरी के कालाकोट में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार को दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। कालाकोट के टाटापानी में सोमवार (2 अक्टूबर) को सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो जवान घायल हो गये।

जम्मू डिफेंस के पीआरओ और लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल ने बताया कि​​​​​​ हमें ​कालाकोट के ​ब्रोह और सूम जंगल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इनके पास भारी संख्या में हथियार हो सकते हैं।

भारतीय सेना के साथ जम्मू पुलिस और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन चला रही है। सोमवार को अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। मंगलवार सुबह से ऑपरेशन जारी है। ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है।

कालाकोट के टाटापानी इलाके में भारी सख्या में सुरक्षाबलों की टीम पहुंची है।

कालाकोट के टाटापानी इलाके में भारी सख्या में सुरक्षाबलों की टीम पहुंची है।

इससे पहले राजौरी के नरला इलाके में 12 और 13 सितंबर को एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। 12 सितंबर को आतंकियों से मुकाबला करते हुए एक जवान और आर्मी डॉग केंट शहीद हुए थे। वहीं, एक स्पेशल पुलिस अफसर समेत तीन जवान घायल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी मार गिराया:1 जवान और आर्मी डॉग शहीद, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

11 सितंबर की शाम को पतराडा के जंगली इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया था।

11 सितंबर की शाम को पतराडा के जंगली इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया था।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नरला गांव में 12-13 सितंबर को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में 1 आतंकी को मारा गया था। जबकि 1 जवान और 1 आर्मी डॉग शहीद हुए थे। मुठभेड़ में 2 जवान और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर घायल भी हुए थे। सुरक्षाबलों को इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुपवाड़ा में 5 विदेशी आतंकी मारे गए: इस साल जिले में घुसपैठ की पहली कोशिश नाकाम​​

LOC से लगे जुमागुंड एरिया में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया था।

LOC से लगे जुमागुंड एरिया में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया था।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शुक्रवार 16 जून को सेना ने एनकाउंटर में 5 विदेशी आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के ADGP विजय कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात को ही आतंकियों की जानकारी मिली थी। सुबह तक चले ऑपरेशन में सभी को मार गिराया गया। कुपवाड़ा सेक्टर में इस साल घुसपैठ की यह पहली बड़ी कोशिश थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *