मेट्रो में बैठे शख्स के ऊपर उछलकर गोद में बैठी लड़की, फिर फुर्र से हुई फरार, दर्द से लगा कराहने!

[ad_1]

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. इनमें से किसी वीडियो में कोई अपना हुनर दिखाता है, तो किसी वीडियो में कोई सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल को पूछ कर लोगों को कंफ्यूज कर देता है. वहीं, मेट्रो और बसों के अंदर लोगों की हरकतों के वीडियो को भी खूब पसंद किया जाता है. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे. इस वीडियो में मेट्रो के अंदर बैठे शख्स के ऊपर एक लड़की दौड़ते हुए अचानक उछलकर गोद में बैठ जाती है. शख्स कुछ समझ पाता, उसके पहले ही वो लड़की तुरंत उठकर फुर्र से फरार हो जाती है. वो दर्द से कराहने लग जाता है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो के अंदर बहुत सारे लोग सीटों पर बैठे हुए हैं. ये विदेश के किसी मेट्रो का मामला है. कुछ लोग मोबाइल देख रहे हैं, तो कुछ अपने में व्यस्त हैं. घुंघराले बाल वाला एक शख्स आंखों को बंदकर सोया हुआ है. अचानक तेजी से दौड़ती हुई एक लड़की उछलकर उस सो रहे शख्स के गोद में बैठ जाती है. लड़का दर्द से करारने लगता है. लेकिन लड़की को उसके साथ प्रैंक करके शायद मजा आ गया और तेजी से दौड़कर बाहर भाग जाती है. लड़का दर्द से बस कराहता रहता है. वहीं, बगल में बैठा शख्स हैरत से उसे देखता है. वो खड़ा होकर बाहर भी झांकता है कि वो लड़की कहां गई. इधर जिस लड़के के गोद में बैठती है, वो भी खड़ा हो जाता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *