कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली मनाई जाती है। लेकिन इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन पड़ने के कारण दिवाली के त्योहार को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वैदिक पंचांग के मुताबिक इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 तारीख को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू हो रही है और यह तिथि 01 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई जा सकती है। हालांकि अगर आपको 1 नवंबर को दिवाली मनानी है तो भी तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर से हो जाएगी।
अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को दिवाली की शुभकामना संदेश पहले से भेज कर दीपावली का सही दिन और सही मुहूर्त बता दें ताकि उनकी कंफ्यूजन को भी दूर किया जा सके। यहां दिवाली के आकर्षक वाॅलपेपर और सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से डाउनलोड करके व्हाट्सएप या फेसबुक के जरिए करीबियों को भेजा जा सकता है और दिवाली की शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।
विद्या मिले सरस्वती से,
दौलत मिले लक्ष्मी से,
प्यार मिले सब से,
दिवाली पर यही दुआ है दिल से।
शुभ दीपावली
हर जगह आपका नाम हो
दिन रात आपको व्यापार में लाभ हो
यही शुभकामना है हमारी
ये दीपावली आपके लिए बहुत खास हो
शुभ दीपावली
प्रकाश और खुशियों का महापर्व दीपावली
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।
शुभ दीपावली
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार
दीपक की रोशनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दीपावली का त्योहार।
शुभ दीपावली