Renukaswamy Murder Case; Darshan Thoogudeepa Bail | Karnataka High Court | रेणुकास्वामी हत्या केस में आरोपी एक्टर दर्शन को जमानत: रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के लिए समय मिला; फैन की हत्या का आरोप

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेणुकास्वामी हत्या मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने आरोपी एक्टर दर्शन थुगुदीपा को रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन कराने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। जस्टिस एस. विश्वजीत शेट्टी की पीठ ने बुधवार को दर्शन को मेडिकल ग्राउंड पर छह हफ्ते की अंतरिम जमानत दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन थुगुदीपा ने एक स्पाइन सर्जरी के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने प्रशासन को इस मामले में मेडिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्शन को उनकी बैक में समस्या के लिए फिजियोथेरेपी या सर्जरी करवानी पड़ सकती है।

वहीं, कोर्ट ने एक्टर की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट सी वी नागेश और स्टेट पब्लिक प्रोसेक्यूटर पी. प्रसन्ना कुमार की दलीलें सुनने के बाद अंतरिम जमानत याचिका पर मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।

रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन और उनकी सह-आरोपी पवित्रा।

रेणुकास्वामी मर्डर केस में दर्शन और उनकी सह-आरोपी पवित्रा।

जानें पूरा मामला दरअसल, कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा पर फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है। रेणुकास्वामी की लाश 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके के एक अपार्टमेंट के पास मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

इसके बाद 11 जून को दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। पुलिस इस मामले में अब तक दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

11 जून से ही जेल में बंद दर्शन

पुलिस इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजता था रेणुकास्वामी

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

मृतक रेणुकास्वामी की यह तस्वीर वायरल हुई। दावा किया जा रहा था कि यह उसकी मौत से पहले की तस्वीर थी।

मृतक रेणुकास्वामी की यह तस्वीर वायरल हुई। दावा किया जा रहा था कि यह उसकी मौत से पहले की तस्वीर थी।

पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

……………………………………

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

1. रेणुकास्वामी मर्डर केस- सुपरस्टार दर्शन के कपड़ों पर खून था:चार्जशीट में खुलासा, फैन के प्राइवेट पार्ट पर लगाया था करंट; पुलिस को मिले 230 सबूत

साउथ के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के चर्चित रेणुकास्वामी मर्डर केस में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में कहा गया है कि दर्शन के कपड़ों और पवित्रा की जूती पर खून के धब्बे पाए गए थे। वहीं दोनों ने फैन रेणुकास्वामी को इस हद तक टॉर्चर किया कि उसके प्राइवेट पार्ट पर करंट तक लगाया। इस खबर को पूरी पढ़ें…

2. मर्डर के आरोपी एक्टर दर्शन जेल में सिगरेट पीते दिखे:7 अफसर सस्पेंड; कर्नाटक CM का दूसरी जेल में शिफ्ट करने का आदेश

फैन रेणुकास्वामी के मर्डर केस में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा एक बार फिर से चर्चा में हैं। एक्टर की हाल ही में जेल से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे 3 लोगों के साथ चाय-सिगरेट पीते दिख रहे हैं। इस खबर को पूरी पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *