‘जय भोले नाथ’, केदारनाथ मंदिर पहुंचीं सारा अली खान, अपकमिंग फिल्म के लिए मांगा भोलेनाथ से आशीर्वाद

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर फैंस का दिल जीतने में कामयाब होती है. वह अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. सारा अली खान मंदिर जाने को लेकर भी चर्चा में छाई रहती हैं. उनका कहना है कि वह हर धर्म के मंदिर जाती है, इससे उन्हें सुकून मिलता है. अब वह केदारनाथ मंदिर पहुंची हैं.

फिल्म जगत की खूबसूरत अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर मंदिरों में शांति के पल बिताती नजर आती हैं. अभिनेत्री केदारनाथ मंदिर पहुंचीं हैं. सारा अली खान ने यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को झलक दिखाई है. सारा अली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मंदिर से कई तस्वीरें शेयर की हैं, इसमें वह मंदिर के सामने हाथ जोड़े नजर आ रही हैं.

‘सिटाडेल : हनी बनी’ का नया ट्रेलर, वरुण धवन-सामंथा का जबरदस्त एक्शन जीत लेगा दिल

सामने आई सारा अली खान की फोटो
सामने आई सारा अली खान की फोटोज में एक्ट्रेस लाल टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने मंदिर के सामने शॉल ओढ़कर खड़ी नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर कर ‘केदारनाथ’ अभिनेत्री ने लिखा ‘जय श्री केदार, मंदाकिनी का प्रवाह, आरती की आवाज, दूधिया सागर, बादलों के पार जय भोलेनाथ.‘ बता दें कि केदारनाथ मंदिर शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जो उत्तराखंड में मंदाकिनी नदी के पास गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला में स्थित है. खराब मौसम की वजह से मंदिर आम जनता के लिए केवल अप्रैल से नवंबर के बीच ही खुलता है. अक्सर मंदिर पहुंचने वाली अभिनेत्री पिछले हफ्ते मनाली पहुंची थीं, जहां वह अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ आगामी फिल्म की शूटिंग के पहले दिन हिडिम्बा मंदिर में माथा टेकती नजर आई थीं.

saraalikhan95

इससे पहले एक्ट्रेस पहुंची थी हिडिम्बा देवी मंदिर
सारा अली खान इससे पहले हिडिम्बा देवी मंदिर गई थीं. अपनी कई तस्वीरें भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में से एक में वह 24 मीटर ऊंचे हिडिम्बा देवी मंदिर में हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। हिडिम्बा मंदिर को स्थानीय लोग धुंगरी मंदिर के नाम से जानते हैं, जिसे महाराजा बहादुर सिंह ने 1553 में बनवाया था. मंदिर एक बड़े चट्टान पर बना है, जिसकी पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं.

बता दें कि सारा अली खान और आयुष्मान खुराना पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे. जासूसी कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. आयुष्मान खुराना साल 2023 में आई कॉमेडी-ड्रामा ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आए थे. फिल्म में खुराना के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, ​​अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और सीमा पाहवा जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं.

Tags: Entertainment news., Sara Ali Khan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *