3 हफ्ते बाद हिजबुल्लाह ने भी माना, नहीं रहा नसरल्लाह का उत्तराधिकारी हाशेम सैफीद्दीन

[ad_1]

हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेता हाशेम सैफीद्दीन की हत्या की पुष्टि बुधवार को हिजबुल्लाह द्वारा की गई। सैफीद्दीन को संगठन के शीर्ष नेता हसन नसरल्लाह का उत्तराधिकारी माना जाता था। नसरल्लाह की मृत्यु के बाद सैफीद्दीन ने संगठन को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन उसे भी इजरायली सेना ने खोज निकाला और उनका सफाया कर दिया। इजरायली सेना ने दावा किया था उन्होंने तीन हफ्ते पहले हवाई हमले में सैफीद्दीन का काम तमाम कर दिया था, मगर आतंकी संगठन की तरफ पुष्टी नहीं की गई थी। अब इजरायली सेना के दावे के बाद हिजबुल्लाह ने भी हाशेम सैफीद्दीन के मौत की पुष्टी की है।

इजरायल ने दावा किया है कि उसने इस महीने की शुरुआत में बेरूत में हुए हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक नेता हाशिम सैफीद्दीन को मार गिराया था, जिसके पिछले महीने इजरायली हवाई हमले में मारे गए संगठन प्रमुख हसन नसरल्ला की जगह लेने की प्रबल संभावना थी। इजरायल के अनुसार अक्टूबर की शुरुआत में किए गए हमले में सैफीद्दीन और हिजबुल्ला के 25 अन्य नेता मारे गए थे। पिछले सप्ताह इजरायल ने गाजा में युद्ध के दौरान हमास के शीर्ष नेता याहया सिनवार को मार गिराया था।

बेरूत के जिस उपनगर में सैफीद्दी की मौत हुई थी, वहां मंगलवार को फिर से हवाई हमले किए गए। इन हमलों में उस इमारत को निशाना बनाया गया है, जिसमें इजरायल के दावे के अनुसार हिजबुल्ला का ठिकाना था।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल की अपनी यात्रा के दौरान कहा कि नेताओं को सिनवार की मौत को युद्ध खत्म करने के एक अवसर के तौर पर देखना चाहिए। ब्लिंकन ने इस बात पर भी जोर दिया कि इजरायल को फलस्तीनियों को मानवीय सहायता भेजने में और अधिक मदद करनी चाहिए। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने ब्लिंकन के साथ दो घंटे से अधिक समय तक चली उनकी बैठक को सार्थक बताया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *