अभिषेक बच्चन से तलाक की अफवाहों के बीच वायरल हुआ ऐश्वर्या राय का इंटरव्यू- ‘मेरे पापा नहीं थे तब…’

[ad_1]

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं, लेकिन कुछ वक्त से फैंस उनके बीच खटपट का अंदेशा जता रहे हैं. अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीडियो में ऐश्वर्या राय का न दिखना, पति के बिना इवेंट वगैरह में पहुंचना, निमरत कौर संग अभिषेक के अफेयर की चर्चाएं, ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं लोगों को बातें बनाने का मौका दे रही हैं. इस बीच, ऐश्वर्या राय का एक इंटरव्यू सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वे बता रही हैं कि अभिषेक बच्चन से उनकी शादी कैसे हुई थी.

ऐश्वर्या-अभिषेक 20 अप्रैल 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे, जिसने मीडिया का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था. हालांकि, कपल के ‘रोका’ सेरेमनी के पीछे की कहानी बहुत कम लोगों को पता है. एक थ्रोबैक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने खुलासा किया कि कैसे अभिषेक बच्चन के प्रपोज करने के बाद उनका रोका हुआ था. ऐश्वर्या ने बताया कि रोका सेरेमनी अचानक और उनके पिता के बिना हुई थी. वे शहर से बाहर थे, इसलिए सेरेमनी के लिए बच्चन परिवार उनके घर आया था. उन्होंने कहा, ‘मुझे यह भी नहीं पता था कि ‘रोका’ नाम की कोई चीज भी होती है. हम साउथ इंडियन हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि रोका क्या होता है और अचानक उनके घर से हमारे घर फोन आया- हम आ रहे हैं.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *