Shivsena Shinde’s second list of 20 candidates | शिवसेना शिंदे की 20 कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट: वर्ली से आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा को टिकट; कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 14 नाम

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवसेना शिंदे गुट ने रविवार को 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। वर्ली से राज्यसभा सासंद मिलिंद देवड़ा को टिकट दिया गया है। इसी सीट पर उद्धव गुट ने आदित्य ठाकरे को मैदान में उतारा है।

इससे पहले 22 अक्टूबर को शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया।

CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है।

इसके अलावा कांग्रेस ने भी चौथी लिस्ट में 14 नामों का ऐलान किया।

पहले देखिए शिवसेना शिंदे गुट की लिस्ट

अब देखिए कांग्रेस की लिस्ट

महायुति में अब तक 231 नाम की घोषणा महायुति में तीन बड़ी पार्टिया हैं, इसमें बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और NCP अजित गुट शामिल हैं। अब तक बीजेपी ने दो लिस्ट जारी की है जिसमें कुल 121 कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। वहीं शिवसेना शिंदे गुट की दो लिस्ट में 65 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं अजित गुट की दो लिस्ट में 45 नामों का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की कुल 288 सीटों पर महायुति ने 231 कैंडिडेट उतार दिए हैं।

महाविकास अघाड़ी में अब तक 260 नाम की घोषणा महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट, NCP शरद गुट और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में शामिल हैं। कांग्रेस ने अब तक चार लिस्ट में 99 कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। जिसमें दो सीटों पर कैंडिडेट बदले गए हैं। औरंगाबाद पूर्व से एच. शेवाले (मधुकर काहनाराव देशमुख के स्थान पर), अंधेरी पश्चिम से अशोक जाधव (सचिन सावंत के स्थान पर) को टिकट दिया।

इसके अलावा NCP शरद गुट ने तीन लिस्ट में 76 उम्मीदवार घोषित किए। वहीं शिवसेना उद्धव गुट में तीन लिस्ट में 85 नामों का ऐलान किया गया है। महाविकास अघाड़ी में अब तक 260 नामों का ऐलान हो चुका है।

सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

………………………………………………………..

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें…

महाराष्ट्र चुनाव में घड़ी सिंबल अजित गुट के पास रहेगा: सुप्रीम कोर्ट बोला- बैनर-पोस्टर में लिखें, मामला कोर्ट में विचाराधीन

महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अजित पवार गुट को राहत दी। अदालत ने कहा कि अजित गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘घड़ी’ चिह्न का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन उसे चुनावी बैनर और पोस्टर्स में यह लिखना होगा कि यह विवाद का विषय है और कोर्ट में विचाराधीन है। पूरी खबर पढ़े…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *