Rajouri Women running self employment; Making profit from handicraft products | government schemes benefits | स्वरोजगार से हो रहा प्रॉफिट, सरकार दे रही लोन और ट्रेनिंग

  • Hindi News
  • National
  • Rajouri Women Running Self Employment; Making Profit From Handicraft Products | Government Schemes Benefits

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी शहर में दूर-दराज क्षेत्रों की महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो रहा है। हैंडीक्राफ्ट के जरिए महिलाएं कुशन, स्कार्फ, शॉल, बैग, चादर, सजावटी फूल और अन्य कई प्रोडक्ट्स बना रही हैं।

वुमन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से महिलाओं को बिजनेस शुरू और एंप्लॉयमेंट जनरेट करने के लिए सीधा लोन दिया जाता है। विभाग द्वारा दो हस्तशिल्प केंद्र खोलने के बाद थानामंडी के दूर-दराज के इलाकों से बेरोजगार महिलाएं स्वरोजगार के लिए केंद्रों से जुड़ रही हैं। सरकार प्रत्येक महिला को ट्रेनिंग अवधि के दौरान 1000 रुपये का मंथली स्टाइपेंड देती है। ट्रेनिंग के बाद कई महिलाएं अपना सफल व्यवसाय चला रही हैं। सरकार के प्रयास के बाद से थानामंडी ब्लॉक में महिलाओं को काम ढूंढने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *