Boyfriend Strangled Pregnant Girlfriend In A Moving Car Buried Dead Body In A Forest 50 Km Away – Amar Ujala Hindi News Live

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: Vikas Kumar

Updated Fri, 25 Oct 2024 06:12 PM IST

दिल्ली के नांगलोई निवासी 20 वर्षीय युवती की कार में गला घोटकर हत्या की गई थी और शव को रोहतक के थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के गांव मदीना में बाजरा के खेत में दफना दिया था। 


Boyfriend strangled pregnant girlfriend in a moving car buried dead body in a forest 50 KM away

प्रेमी ने किया प्रेमिका का कत्ल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हरियाणा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। दिल्ली की नांगलोई की सात माह की गर्भवती युवती की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस युवक ने युवती की हत्या की है उसका असली नाम सलीम है। जबकि वह संजू बनकर युवती के साथ रह रहा था। हत्यारोपी खुद झज्जर के गांव कथूरा का रहने वाला है। आरोपी के मदीना के रहने वाले दोस्त ने सलीम की मदद की थी। उसने युवती की हत्या के बाद शव दफनाने में सलीम की मदद की थी। युवती का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में हुआ है और अब पुलिस परिजनों पर युवती का अंतिम संस्कार भी रोहतक पर कराने का दबाव बना रही है। करीब दो घंटे से इसी बात को लेकर गहमा-गहमी चल रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *