Delhi News Fire Broke Out In A Two-room Set Flat At Nand Lal Bhawan In Kishangarh Delhi – Amar Ujala Hindi News Live

Delhi News fire broke out in a two-room set flat at Nand Lal Bhawan in Kishangarh delhi

Delhi Fire Brigade
– फोटो : PTI

विस्तार


देश की राजधानी दिल्ली में एक फ्लैट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। किशनगढ़ इलाके में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग झुलसे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ के नंद लाल भवन में दो कमरों वाले फ्लैट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां और तीन पीसीआर वैन पहुंची हैं। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

किशनगढ़ में आग लगने की घटना की जानकारी तड़के 3:27 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली के किशनगढ़ में नंद लाल भवन की चौथी मंजिल पर दो कमरों वाले फ्लैट नंबर डी-3 में आग लग रही थी। 

दो फायर टेंडर और तीन पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। घरेलू सामान जल गए हैं। एक महिला सहित कुल चार घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया। एक को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *