Sikkim STNM Hospital Abdomen Surgery Scissors Case | Gangtok | सिक्किम की महिला के शरीर में 12 साल से कैंची: पति बोला- डॉक्टरों ने 2012 में ऑपरेशन के दौरान छोड़ी, तब से पत्नी दर्द में रहीं

गंगटोक1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिला ने 8 अक्टूबर 2024 को एक्स-रे कराया था।

सिक्किम की एक 45 साल की महिला के एब्डोमेन से 12 साल पहले छोड़ी गई कैंची को निकाला गया है। उसके पति ने बताया कि महिला ने 2012 में सिक्किम की राजधानी गंगटोक में सर थुटोब नामग्याल मेमोरियल अस्पताल में एपेंडिक्स की एक सर्जरी कराई थी। इसके बाद महिला की एपेंडिक्स का दर्द खत्म हो गया था।

हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्हें फिर से पेट में दर्द होने लगा। कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी दर्द बंद नहीं हुआ। वह 12 साल तक इस परेशानी से जूझती रही। 8 अक्टूबर 2024 हम फिर से वही अस्पताल में गए, जहां एक्स-रे के दौरान पता चला कि पत्नी के एब्डोमेन में सर्जिकल कैंची है। यह 2012 में हुए ऑपरेशन के दौरान छोड़ी गई थी।

गंगटोक के सर थुटोब नामग्याल मेमोरियल अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

गंगटोक के सर थुटोब नामग्याल मेमोरियल अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

पति ने बताया कि एक्सरे जांच के बाद फिर से पत्नी की सर्जरी हुई, जिसमें कैंची को निकाला गया। उनकी हालात अब स्थिर है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ्य हो रही हैं। डॉक्टरों की लापरवाही की खबर फैलने के बाद अस्पताल के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई है। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जांच भी शुरू की गई है।

डॉक्टरों की लापरवाही के पिछले 2 मामले

भोपाल में महिला के पेट में डॉक्टरों ने छोड़ी कैची, 4 महीने बाद दर्द हुआ

एक्स-रे रिपार्ट में महिला के पेट में कैची दिखी। इसके बाद दोबारा सर्जरी की गई। परिजन ने अस्पताल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।

एक्स-रे रिपार्ट में महिला के पेट में कैची दिखी। इसके बाद दोबारा सर्जरी की गई। परिजन ने अस्पताल के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।

भोपाल केयर हॉस्पिटल में महिला की सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने पेट में कैंची छोड़ दी। सर्जरी के करीब चार महीने बाद महिला के पेट में तेज दर्द हुआ तो उन्होंने जांच कराई। डॉक्टर ने एक्स-रे की सलाह दी। एक्स-रे रिपोर्ट में पता चला कि महिला के पेट में कैची है, तब मामले का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

कानपुर में डॉक्टरों ने पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ तौलिया छोड़ा

कानपुर के उर्सला अस्पताल में पथरी के ऑपरेश के दौरान डॉक्टर पीके मिश्रा ने महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया। इस वजह से महिला की मौत हो गई। थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक शिकायत की लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *