A man attacked the house of Japanese PM with a car | जापानी PM के घर में घुसने की कोशिश: शख्स ने कार से बैरिकेड्स में टक्कर मारी, इससे पहले पार्टी ऑफिस पर पेट्रोल बम भी फेंके

[ad_1]

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जापान के टोक्यो में शनिवार(19 अक्टूबर) को एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री के घर पर लगे बैरिकेड्स में कार से टक्कर मार हमला किया। इससे पहले उसने प्रधानमंत्री की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के ऑफिस पर भी पेट्रोल बम से हमला किया। इससे वहां आग लग गई । हालांकि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, व्यक्ति का नाम अत्सूनोबू उसुदा है। व्यक्ति की उम्र 49 साल है और वह साईतामा शहर का रहने वाला है। उसने प्रधानमंत्री के घर पर हमला करने के बाद पुलिस की तरफ स्मॉक ग्रेनेड भी फेका। जापानी पीएम का घर पार्टी ऑफिस से केवल 15 मिनट की दूरी पर है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पार्टी ने इस हमले पर कोई बयान नहीं दिया।

उसुदा की कार से कई प्लास्टिक टैंक भी मिले।

उसुदा की कार से कई प्लास्टिक टैंक भी मिले।

उसुदा चुनाव लड़ने के लिए जरूरी पैसे के नियम से नाराज था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसुदा चुनाव लड़ना चाहता था, मगर चुनाव लड़ने के लिए जरूरी पैसे के नियम से नाराज था। उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट से यह कहा था। उसने न्युक्लियर प्लांट्स के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में भी भाग लिया था।

जापान में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को सिंगल कान्सटीट्युएंसी के लिए 3 मिलियन येन (लगभग 16 लाख 83 हजार रुपए) और रिजनल ब्लॉक कान्सटीट्युएंसी के लिए 6 मिलियन येन (लगभग 33 लाख 66 हजार रुपए) जमा कराने पड़ते हैं।

जापान में 27 अक्टूबर को चुनाव है जापान में 27 अक्टूबर को संसद के चुनाव है। इससे पहले गलत फंडिंग और टैक्स चोरी के आरोपों की वजह से LDP की लोकप्रियता में कमी आई है। शिगेरू इशिबा 1 अक्टूबर को जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद से वे लगातार पार्टी की छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी ने कई ऐसे नेताओं को भी निकाल दिया है जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप है। हालांकि उनमें से कई नेता अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

शिंजो आबे के बाद फुमिओ किशिदा प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने 14 सितंबर को ही चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया था।

शिंजो आबे के बाद फुमिओ किशिदा प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने 14 सितंबर को ही चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया था।

PM शिंजो आबे की 2022 में हत्या की गई थी इससे पहले 2022 में प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक चुनावी सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने कहा था कि आबे के यूनिफिकेशन चर्च के साथ संबंध है। उसकी मां ने इस चर्च को अपनी सारी संपत्ति दान कर दी थी, जिसके चलते वह आबे से नाराज था। रिपोर्ट के मुताबिक, LDP के कुछ नेताओं के अभी भी यूनिफिकेशन चर्च से संबंध है।

……………………………………………..

जापान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जापान में शिगेरू इशिबा बनेंगे अगले प्रधानमंत्री:पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जीता; चीन से निपटने के लिए एशिया में NATO बनाना चाहते हैं इशिबा

जापान में रक्षा मंत्री रह चुके शिगेरू इशिबा अब देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक शुक्रवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। वे 1 अक्टूबर को संसद सत्र की शुरुआत के साथ पद संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *