Hamirpur: Woman indecently treated | Hair cut | face blackened |Paraded around the village | Shame on humanity | CM Home Districk | Himachal Shimla News  | पहले महिला के बाल काटे, फिर मुंह काला कर गांव में घुमाया; 4 लोग गिरफ्तार

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Hamirpur: Woman Indecently Treated | Hair Cut | Face Blackened |Paraded Around The Village | Shame On Humanity | CM Home Districk | Himachal Shimla News 

शिमला2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमीरपुर के भोरंज में महिला के काटे के बाल

मणिपुर में महिला के साथ अभद्रता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ। अब हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भोरंज में एक महिला के बाल काटकर उसके मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया गया।

यह मामला 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। अब मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमीरपुर के भोरंज में जिस वक्त महिला के बाल काटे गए, मुंह पर कालिख पोती गई और गांव में घुमाया गया, उस दौरान मौके पर तमाशबीन खड़े लोग

हमीरपुर के भोरंज में जिस वक्त महिला के बाल काटे गए, मुंह पर कालिख पोती गई और गांव में घुमाया गया, उस दौरान मौके पर तमाशबीन खड़े लोग

महिला के साथ ऐसी अभद्रता क्यों की गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही महिला की शादी हुई थी। मगर महिला कुछ दिन बाद घर से चली गई थी। जब महिला लौटी तो ससुराल वालों ने उसके साथ ऐसा किया।

घटना में गांव के लोगों के शामिल होने की भी बात सामने आई है। हैरानी इस बात की है कि जब महिला के यह अभद्रता हो रही थी तो उस दौरान कुछ लोग महिला को बचाने के लिए बजाय हंस रहे थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *