Salman Khan Lawrence Bishnoi Video Exposed | Baba Siddiqui Murder | फेक न्यूज एक्सपोज: क्या सलमान खान ने दिया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जवाब? 4 साल पुराना वीडियो गलत दावे के साथ VIRAL

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्या सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई को जवाब दिया है? दरअसल, पिछले दिनों हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। सलमान खान पहले से ही लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

  • इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान बोलते नजर आ रहे हैं – ‘मान लिया बड़े ताकतवर हो आप, बड़े बहादुर हो आप, इतने बहादुर इतने ताकतवर हो आप, क्या आप अपने परिवार वालों को कंधा दोगे ? उनकी अर्थी उठाओगे ? इतना जिगर है आपमें क्यों आप अपने परिवार पर राम नाम सत्य है पढ़ना चाहते हो ?’।
  • एक्स पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स सलमान खान की इस वीडियो क्लिप को शेयर करके दावा कर रहे हैं कि एक्टर ने यह बातें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए कहीं हैं।

वेरिफाइड एक्स यूजर डॉ. शीतल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा-सलमान खान ने साफ शब्दों में लॉरेंस बिश्नोई को जवाब दिया है। ‘भिड़ोगे तो मिट जाओगे’। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

खबर लिखे जाने तक डॉ. शीतल यादव के इस ट्वीट को 19 हजार लोग लाइक कर चुके थे वहीं, 3300 लोगों ने इसे रीपोस्ट किया था। एक्स पर डॉ. शीतल यादव को 24 हजार यूजर्स फॉलो करते हैं।

एक्स हैंडल, बेवजह-के-ख़याल ने भी वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- ‘सलमान खान का पैगाम लॉरेंस बिश्नोई को’। (अर्काइव लिंक)

देखें ट्वीट:

वहीं, वेरिफाइड एक्स यूजर अभिषेक गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा-सलमान खान ने अब लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है कि तुम्हारे परिवार को कौन बचाएगा , सलमान खान गुंडों और माफियाओं की तरह क्यों धमकी दे रहा है ….. । (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

  • कुछ अन्य यूजर्स ने भी ऐसा ही दावा किया है जिनके ट्वीट का अर्काइव वर्जन आप यहां देख सकते हैं।

क्या है वायरल वीडियो का सच ?

हमारी पड़ताल में सामने आया कि सलमान खान का यह वीडियो हाल का नहीं बल्कि 4 साल पुराना है। वीडियो कोरोना महामारी के समय का है, तब एक्टर ने लोगों से घर पर रहने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की थी। पड़ताल के दौरान हमें यह वीडियो Sansad TV के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला।

देखें वीडियो:

इस वीडियो को 16 अप्रैल 2020 को अपलोड किया गया था। कुल 2:16 मिनट के इस वीडियो में वायरल हिस्सा 1 मिनट 38 सेकंड से सुना जा सकता है। स्पष्ट है कि सलमान खान को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें- 9201776050

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *