[ad_1]
26 साल की एक लड़की ने खुलासा किया है कि वो अपने चचेरे भाई से शादी करने वाली है. दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. हालांकि, लड़का-लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं. उन लोगों ने दोनों के रिश्ते पर नाराजगी भी जाहिर की है. इसके बावजूद लड़की अपने भाई से शादी करने के मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं है. लड़की का कहना है कि हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं. हमें किसी की परवाह नहीं है, क्योंकि हमारा रिश्ता अवैध नहीं है. सोशल मीडिया पर इस 26 वर्षीय लड़की ने खुलासा किया कि वे दोनों हमेशा से ही एक-दूसरे के करीब थे, लेकिन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के बाद वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और रिलेशनशिप में आ गए.
लड़की ने बताया कि जब मैं 23 साल की थी, तब पहली बार हमारे रिश्ते की सच्चाई सबके सामने आई. उस दौरान चचेरे भाई-बहन का यह जोड़ा इस उलझन में था कि वे अपने रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाया जाए, जबकि उनके आसपास की दुनिया उन्हें अलग होने के लिए मजबूर कर रही थी. 3 साल बाद सोशल मीडिया पर अब इस लड़की ने अपनी कहानी बयां किया है. 26 साल की इस लड़की का कहना है कि वह बचपन के दोस्तों की तरह थे और जब वे दोनों छोटे थे, तो अक्सर एक साथ सोते थे, यहां तक कि कुछ परिवार के सदस्यों ने भी उनके बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री को नोटिस किया था. लड़की ने अपनी कहानी बताने के लिए सोशल मीडिया साइट रेडिट का सहारा लिया, लेकिन अपने नाम और शहर का खुलासा नहीं किया.
लड़की का कहना है कि मेरे दूसरे चचेरे भाई-बहन हमेशा हमें चिढ़ाते और मज़ाक करते थे और पूछते थे कि क्या हम प्रेमी-प्रेमिका हैं और कहते थे कि “तुम लोग शादी करने जा रहे हो”. तब हमें कुछ समझ नहीं आता था. ऐसा लगता था कि उनका मज़ाक सच्चाई से कोसों दूर है. लेकिन धीरे-धीरे हमारा प्यार परवान चढ़ा. अब हम दोनों काफी बड़े हो गए हैं और अपनी-अपनी जिंदगी जी चुके हैं, अच्छे विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे. लेकिन कोरोना महामारी के दौरान हम दोबारा अपने घर पर मिले. पहले की तरह ही हम एक-दूसरे के करीब थे, लेकिन इस बार का अहसास कुछ अलग था. हमें प्यार हो गया. रातों-रात नहीं, लेकिन यह हुआ और हम लगभग एक साल से गंभीरता से डेटिंग कर रहे हैं और खुद को एक साथ देखते हैं.
My cousin (26M) and I (23F) are in love and see a future together, what should I do now that my family found out and are not supportive?
byu/Vivid_Necessary4800 inrelationship_advice
[ad_2]
Source link