Uddhav Thackeray’s health deteriorated after Dussehra rally | उद्धव ठाकरे की दशहरा रैली के बाद तबीयत खराब हुई: अस्पताल में भर्ती; 2 बार हो चुकी है एंजियोप्लास्टी, 60% तक ब्लॉकेज था

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उद्धव रिलायंस अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हार्ड आर्टिलरीज में ब्लॉकेज की जांच चल रही है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनकी हार्ड आर्टिलरीज में ब्लॉकेज की जांच चल रही है। इसके बाद एंजियोग्राफी भी किए जाने की संभावना है। कहा जा रहा है कि 12 अक्टूबर को दशहरा रैली के बाद से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

साल 2012 में दो बार उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। सबसे पहले जुलाई, 2012 में उनके हार्ट की तीन मेन आर्टिलरीज में ब्लॉकेज खत्म करने के लिए आठ स्टेंट डाले गए थे। इसके बाद नवंबर, 2012 में लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग (LAD) आर्टिलरी में ब्लॉकेज हटाने के लिए दूसरी बार एंजियोप्लास्टी हुई थी। मेडिकल रिपोर्ट से पता चला था कि ठाकरे की इस आर्टिलरी में करीब 60% तक ब्लॉकेज था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *