Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: महाराष्ट्र में पिता ने नाबालिग बेटी से 3 बार रेप किया, केस दर्ज

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी 17 साल की बेटी से रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया। मामला मई 2022 का है, जब परिवार उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में रह रहा था, तब 40 साल के पिता ने अपनी बेटी के साथ सोते समय बलात्कार किया। तीन महीने पहले परिवार ठाणे के शिल-फाटा में शिफ्ट हो गया। यहां भी पिता ने बेटी के साथ दो बार रेप किया। पीड़ित ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी, विमान दिल्ली डायवर्ट किया गया

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर खड़ा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

झारखंड के पलामू में 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप, दुर्गा पूजा से घर लौटते समय वारदात

झारखंड के पलामू में 2 नाबालिग बच्चियों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि 11 अक्टूबर को नौदिहा इलाके में दलित समुदाय की 2 नाबालिग लड़कियां दुर्गा पूजा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान कुछ कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों बच्चियों ने घर आने के बाद अपने परिवार को वारदात के बारे में बताया।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मूर्ति विसर्जन में 20 राउंड फायरिंग, युवक की मौत; आगजनी कर हाईवे पर लगाया जाम

उत्तर प्रदेश के बहराइच के हरदी इलाके में रविवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा पर गैर समुदाय के युवकों ने पथराव कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसके शरीर पर 13 से अधिक घाव थे। दो अन्य भी घायल हैं।

मरने वाले युवक की शादी 4 महीने पहले हुई थी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही बहराइच-सीतापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। मेडिकल कॉलेज में भी पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *