Columbus DNA Analysis; Christopher Columbus 500 Year Old Mystery Solved | Jewish | कोलंबस से जुड़ा 500 साल पुराना रहस्य सुलझा: DNA से पता चला वो यहूदी थे, 21 साल पहले स्पेन में मिले अवशेष उन्हीं के

[ad_1]

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्पेन के कैथेड्रल ऑफ सेविले में कोलंबस का मकबरा बना हुआ है।

अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस से जुड़ा 500 साल पुराना रहस्य सुलझ गया है। स्पेन के कैथेड्रल ऑफ सेविले में 2003 में मिले मानव अवशेष कोलंबस के ही हैं।

स्पेन के फॉरेंसिक साइंटिस्ट मिगेल लॉरेंटे और इतिहासकार मार्शिअल कैस्ट्रो ने शनिवार को एक टीवी प्रोग्राम में इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही दोनों एक्सपर्ट्स ने बताया कि कोलंबस पश्चिमी यूरोप के सेफार्डिक यहूदी थे। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने DNA एनालिसिस के बाद इस बात की पुष्टि की है।

कोलंबस की मौत 1506 में हुई थी। कोलंबस की इच्छा थी कि उन्हें हिस्पैनिओला आइलैंड पर दफनाया जाए। इसलिए उनकी बॉडी को 1542 में वहां ले जाया गया।

इसके बाद 1795 में उनकी बॉडी को क्यूबा ले जाया गया और आखिर में 1898 में स्पेन के सेविले में उनके शव को दफनाया गया। कई जगहों पर उनका शव ले जाने की वजह से ये साफ नहीं हो पाया है कि वो आखिर के दिनों कहां रहे थे।

कोलंबस ने 12 अक्टूबर 1492 को अमेरिका की खोज की थी।

कोलंबस ने 12 अक्टूबर 1492 को अमेरिका की खोज की थी।

मॉर्डन टेक्नोलॉजी की मदद से यह रिसर्च पॉसिबल हुई कैथेड्रल ऑफ सेविले मकबरे को कोलबंस के आखिरी विश्राम के रूप में जाना जाता है। फारेंसिक साइंटिस्ट मिगेल लॉरेंटे और इतिहासकार मार्शिअल कैस्ट्रो न 2003 में यहां कुछ मानवीय अवशेष खोजे थे। तभी से इन अवशेषों को लेकर रिसर्च की जा रही है।

मिगेल लॉरेंटे ने कहा-

QuoteImage

2003 में DNA एनालिसिस इतना एडवांस नहीं था। आज मॉडर्न टेक्नोलॉजी की वजह से यह पता चल पाया कि सेविल में मिले मानवीय अवशेष कोलंबस के हैं।

QuoteImage

कोलंबस और उनके बेटे के DNA से रिसर्च की लॉरेंटे ने बताया कि उनके पास कोलंबस का DNA सैंपल था। इसके अलावा उन्होंने कोलंबस के बेटे हर्नान्डो कोलोन के DNA सैंपल से यह रिसर्च की। हर्नान्डो के DNA में यहूदी मूल के लक्षण है।

कैथोलिक शासक इसाबेला और फर्डिनेंड ने यहूदियों और मुसलमानों को कैथोलिक धर्म अपनाने या देश छोड़ने का आदेश दिया था। इससे पहले स्पेन में लगभग 3 लाख यहूदी रहते थे। इस रिसर्च को स्पेन के नेशनल चैनल TVE पर शनिवार को कोलंबस डीएनए: द ट्रू ओरिजिन कार्यक्रम में दिखाया गया।

कोलंबस के जहाज सांता मारिया का प्रतिरूप।

कोलंबस के जहाज सांता मारिया का प्रतिरूप।

कोलंबस का जहाज 2014 में मिला था इससे पहले 2014 में कोलंबस का जहाज सांटा मारिया हैती के समुद्री तट पर मिलने का दावा किया गया था। उनका यह जहाज करीब 500 साल पुराना है। अमेरिका के इन्वेस्टिगेटर ​​​बैरी क्लिफोर्ड ने कहा था कि उन्होंने इस पर 11 साल रिसर्च की है और उनके पास एविडेंस है। उन्होंने कहा कि यह वही जहाज है, जिसने अपना रास्ता बदल लिया था और अमेरिका की खोज हुई थी।

इससे पहले क्लिफोर्ड और उनकी टीम ने 2003 में समुद्र की गहराई से जहाज की तोप खोजी थी। इस पर रिसर्च के बाद पता चला था कि वह तोप कोलंबस के समय में इस्तेमाल की जाती थी।

……………………………………………… इंटरनेशनल सेक्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए फिट हैं कमला हैरिस:मेडिकल रिकॉर्ड जारी किया, ट्रम्प को हेल्थ कार्ड सार्वजनिक करने का चैलेंज दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से 23 दिन पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस अपना मेडिकल रिकॉर्ड जारी किया है। इसमें उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित किया है।

कमला ने अपना फिटनेस रिकॉर्ड जारी कर रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प से भी मांग की है कि वे अपना हेल्थ रिकॉर्ड सार्वजनिक करें। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *