मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शिवसेना (यूबीटी) दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में रैली करेगी, जबकि शिंदे साउथ मुंबई के आजाद मैदान में जनता को संबोधित करेंगे।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
शिवसेना (यूबीटी) दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में अपनी रैली करेगी, जबकि शिंदे साउथ मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5:30 बजे अपने गुट को संबोधित करेंगे। शिंदे की रैली में 2 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव का ऐलान जल्द हो सकता है।
शिंदे-उद्धव गुट ने टीजर भी जारी किया…
शिंदे गुट टीजर- CM को शिवसेना (बाघ) को आजाद करते दिखाया

शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए 3,000 निजी बसें बुक की हैं। रैलियों से पहले दोनों गुटों ने टीजर Hkh जारी किए हैं। शिंदे की अगुवाई वाले समूह के टीजर में एक बाघ को रस्सी से कांग्रेस के पंजे से बांधा गया है। पंजे के पास उद्धव ठाकरे खड़े हैं। इसके बाद एनिमेशन में मुख्यमंत्री शिंदे को तीर से रस्सी काटते हुए दिखाया गया है, वह शिवसेना (बाघ) को पंजे से आजाद कराते हैं।
शिवसेना (यूबीटी) टीजर- गद्दारों को दफनाने की बात करते हैं अपने टीजर में, शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र के गौरव को बचाने और गद्दारों को दफनाने की बात करती है। पार्टी ने यहां उन विधायकों पर निशाना साधा है जिन्होंने उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह किया था, जिसके कारण महाराष्ट्र में उनकी सरकार गिर गई थी। रैली में, उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ-साथ शिंदे पर भी हमला करने वाले हैं।
महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव में भाजपा 23 से 9 पर सिमटी, मराठा आरक्षण सबसे बड़ी चुनौती

महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इन्कंबेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।
2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव से NDA को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी आधे से भी कम।
2024 लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर MVA यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिंपथी है।
महाराष्ट्र राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने कैबिनेट मीटिंग छोड़ी: CM शिंदे से कहासुनी की खबर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सिर्फ 10 मिनट के भीतर ही कैबिनेट मीटिंग छोड़कर चले गए। मीटिंग 10 अक्टूबर को हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पवार के बैठक से चले जाने के बाद 38 फैसले लिए गए। यह भी दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ सुझाव रखे, जिनसे अजित सहमत नहीं थे। इसे लेकर दोनों में नोक-झोंक हुई और फिर अजित मीटिंग छोड़कर चले गए। पढ़ें पूरी खबर…
महाराष्ट्र इलेक्शन- चुनाव आयोग ने चीफ सेक्रेटरी-DGP से जवाब मांगा:100 अधिकारयों का ट्रांसफर नहीं

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और DGP से आदेश का पालन न करने पर जवाब मांगा है। मामला विधानसभा चुनाव को देखते हुए अधिकारियों के ट्रांसफर से जुड़ा है। इलेक्शन कमीशन ने आदेश दिया था कि, राज्य में उन अधिकारियों का ट्रांसफर किया जाए। जो या तो अपने होम टाउन में पोस्टेड हैं या वे अधिकारी जिन्हें एक जगह सर्विस करते हुए तीन साल से ज्यादा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
