After Vadodara, now gang rape in Surat | अब सूरत में हुई वडोदरा जैसी गैंगरेप की वारदात: रात को फ्रेंड के साथ सड़क किनारे बैठी थी नाबालिग, तभी 3 युवकों ने बंधक बनाया – Gujarat News

आरोपियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।

बीते शुक्रवार की रात वडोदरा के भयाली में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद अब सूरत में भी एक नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। सूरत जिले के बोरसारन गांव के पास हुई इस वारदात का पैटर्न भी वडोदरा में हुए गैंगरेप जैसा है। नाबालिग मंगलवार की रात अपने

.

कोसंबा तालुका के पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित आनंद सूरत के एक कॉलेज की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। नवरात्रि के मौके पर वह अपने गांव बोरसारण आई हुई थी। मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने फ्रेंड से बात कर रही थी।

तभी एक बाइक पर तीन युवक इनके पास पहुंचे और यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि रात में तुम लोग सुनसान जगह क्या कर रहे हो? तीनों ने मारपीट कर पीड़ित के दोस्त को वहां से भगा दिया और इसके बाद दो लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

वारदात वाली जगह का मुआयना करती हुई जांच टीमें।

रेंज आईजी, एसपी समेत अधिकारी मौके पर सूरत जिला रेंज आईजी, सूरत जिला पुलिस प्रमुख, एलसीबी, एसओजी और कोसंबा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

वडोदरा में भी शुक्रवार की रात ऐसी ही वारदात हुई थी।

वडोदरा में भी शुक्रवार की रात ऐसी ही वारदात हुई थी।

4 दिन पहले वडोदरा में हुई थी ऐसी ही वारदात वडोदरा शहर के भायली इलाके में शुक्रवार की रात एक नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य तीन आरोपियों समेत 5 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए वडोदरा क्राइम ब्रांच ने 1000 से ज्यादा CCTV के 70 हजार से अधिक फुटेज खंगाले। इसके बाद मौके से मिले चश्मे और फोन कॉल से आरोपी तक पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें…

8 माह में पॉक्सो के 191 मामले दर्ज हुए पिछले 245 दिनों यानी 8 महीनों में सूरत में पॉक्सो के कुल 191 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यानी कि हर महीने औसतन 24 मामले सामने आ रहे हैं। इनमें बलात्कार और शारीरिक छेड़छाड़ भी शामिल हैं। 8 महीने के अंदर 6 मासूम बच्चियों से रेप के भी शर्मनाक मामले दर्ज हो चुके हैं।

अपराध से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

सूरत के दलित-आदिवासी आश्रम में 35 छात्राओं का यौन शोषण

गुजरात में सूरत जिले के नरेना आश्रम शाला में छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला अधिकारियों को छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल रात में टॉर्च लेकर उनके कमरे में पहुंच जाता था। वह उन्हें नहाते हुए भी देखता था। दवा देने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ करता था। पूरी खबर पढ़ें…

पुणे में 21 साल की लड़की से गैंगरेप: पुलिस ने दो आरोपियों के स्केच जारी किए

महाराष्ट्र के पुणे में 21 साल की लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम दो संदिग्ध आरोपियों के स्केच जारी किए। पुणे के जॉइंट पुलिस कमिश्नर रंजन कुमार शर्मा के कहा कि आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। क्राइम ब्रांच और डिटेक्टिव ब्रांच की 10 टीमें जुटी हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *