Bengaluru Birthday Cake; Child Death Case | Swiggy Delivery Boy | बेंगलुरु में बर्थडे केक खाने से बच्चे की मौत: पेरेंट्स ICU में भर्ती; पिता Swiggy डिलीवरी बॉय हैं, ऑर्डर कैंसिल होने पर केक घर लाए थे

बेंगलुरु4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु के भुवनेश्वरी नगर इलाके के केपी अग्रहारा में सोमवार को बर्थडे केक खाने से 5 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। उसके माता-पिता की हालत गंभीर है। दोनों KIMS अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। हालत गंभीर बताई जा रही है।

कपल की पहचान बलराज और नागलक्ष्मी के रूप में हुई है। उनके बच्चे का नाम धीरज था। बलराज स्विगी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। रविवार, 6 अक्टूबर को एक कस्टमर ने केक का ऑर्डर कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद वे केक अपने घर ले आए थे।

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बलराज ने अपने बेटे के बर्थडे पर स्विगी के जरिए एक बेकरी से केक ऑर्डर किया था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे धीरज का जन्मदिन मनाया। पेरेंट्स और बच्चे ने साथ मिलकर केक काटा और खाया। फिर डिनर करके सो गए।

सोमवार की सुबह तीनों के पेट में तेज पेट दर्द होने लगा। वे दर्द से चिल्लाने लगा। उनकी चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी।

बलराज और नागलक्ष्मी बेहोश थे। अधिकारी उनके होश में आने के बाद उनके बयान लेने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों को फूड पॉइजनिंग का शक है।

पुलिस का कहना है कि मामला सुसाइड अटेम्प्ट का भी हो सकता है। हालांकि, अभी घटना के पीछे का सही कारण नहीं पता चला है। केक को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

स्विगी ने बयान जारी किया, कहा- फूड सेफ्टी हमारी प्राथमिकता घटना पर स्विगी ने भी बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि बेंगलुरु में हुई घटना से हम दुखी हैं। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएंहैं। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हमारी टीम अस्पताल गई थी। उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है। हम इस मामले की जांच में अधिकारियों के साथ भी पूरा साथ दे रहे हैं। फूड सेफ्टी हमारी प्राथमिकता है। हम अपने प्लेटफॉर्म पर सिर्फ उन्हीं रेस्टोरेंट को शामिल करते हैं, जिनके पास FSSAI लाइसेंस है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *