Rahul Gandhi Kolhapur Visit; Dalit Family Kitchen Video | Sabzi Dal | राहुल गांधी ने दलित परिवार के साथ दाल-सब्जी बनाई: कहा- दलित क्या खाते हैं कोई नहीं जानता, बहुजनों के अधिकारों की हम रक्षा करेंगे

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने कहा कि दलित परिवार ने मुझे अपने घर बुलाया। मैं उनके साथ एक दोपहर बिताई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के साथ खाना पकाया है। खाना बनाने का वीडियो उन्होंने X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुझे अजय तुकाराम सनदे ने अपने घर बुलाकर किचन में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर हरभऱ्याची भाजी बनाई। इसे चने के साग की सब्जी भी कहा जाता है। साथ ही बैंगन की सब्जी और तुवर दाल बनाई।

राहुल ने कहा कि दलित क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, कोई नहीं जानता। इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इसके बारे में हमने चर्चा की है। भेदभाव और सनदे के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के डॉक्यूमेंटेशन के महत्व पर चर्चा की।

बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है और उस संविधान की हम रक्षा करेंगे, लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे।

राहुल के खाना बनाने की 4 तस्वीरें…

राहुल गांधी ने चने की भाजी बनाने के लिए लहसुन काटा। अजय सनदे ने उन्हें इसकी रेसिपी बताई।

राहुल गांधी ने चने की भाजी बनाने के लिए लहसुन काटा। अजय सनदे ने उन्हें इसकी रेसिपी बताई।

चने की भाजे के साथ राहुल ने तुअर की दाल की रेसिपी भी समझी।

चने की भाजे के साथ राहुल ने तुअर की दाल की रेसिपी भी समझी।

दाल पकने के बाद राहुल ने सनदे की मदद से दाल फ्राई की।

दाल पकने के बाद राहुल ने सनदे की मदद से दाल फ्राई की।

अजय सनदे की पत्नी ने रोटी बनाई। राहुल ने दलित परिवार के साथ मिलकर खाना खाया।

अजय सनदे की पत्नी ने रोटी बनाई। राहुल ने दलित परिवार के साथ मिलकर खाना खाया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *