Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 5 october 2024 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal aries to pisces Aaj Ka Rashifal : कुंभ वालों के बनेंगे काम, सिंह राशि का पराक्रम लाएगा रंग, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 5 October 2024 : ग्रहों की स्थिति : गुरु वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध,केतु कन्या राशि में, शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में, शनि वक्री कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 

राशिफल-

मेष राशि- मन आनंदित रहेगा। प्रेम में लिप्त रहेंगे। संबंधों में लिप्त रहेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु का दान करें और शुभ होगा।

वृषभ राशि- शत्रु स्वयं नतमस्तक होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम संतान भी अच्छा रहेगा। एक सुखद समय। लेकिन थोड़ा परेशानी भरा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- नव प्रेम का आगमन होगा। बच्चों की स्थिति में सुधार। प्रेम में बहुत अपनापन। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय। कलाकारों के लिए बहुत अच्छा समय। थोड़ा अद्भुत दिख रहा है। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- लग्जरीपूर्ण जीवन रहेगा। भूमि, भवन वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान व व्यापार अभी मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। अच्छे भोजन का रसास्वादन करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- समाज में आपका कद बढ़ेगा। समाज में आप सराहे जाएंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। महफिल की शान होंगे आप। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन आभूषण, फैशन व जेवर इत्यादि में खर्चे होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान बहुत अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति दूर-दूर तक पहुंचेंगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ होगा। जीवनसाथी भी व्यावसायिक तरक्की कर रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में किसी बड़े झगड़े से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *