[ad_1]
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास शुक्रवार सुबह एक लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ, जिसमें सेना के 2 जवान घायल हो गए। सेना के अधिकारियों ने कहा कि त्रेहगाम इलाके में कुछ जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान लैंडमाइन ब्लास्ट हुआ। जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल दोनों खतरे के बाहर हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कल भी धमकी भरा मेल आया था

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के कई स्कूलों को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बॉम्ब स्क्वाड की टीमें स्कूलों में पहुंचकर जांच कर रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। त्रिची पुलिस ने बताया कि बम की धमकी का ई-मेल कल भी स्कूलों को भेजा गया था।
ठग सुकेश की मंडोली से दूसरे जेल में ट्रांसफर को चुनौती वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर की मंडोली जेल से किसी दूसरे जेल में ट्रांसफर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि हमें ट्रांसफर नहीं करने के लिए निर्देश जारी करने की कोई जरूरत नहीं लगती। अगर प्रशासनिक कारणों से जरूरत पड़ी तो ट्रांसफर किया जा सकता है।
कोल्डप्ले इंडिया कॉन्सर्ट- टिकटों की कालाबाजारी के खिलाफ बुक माई शो ने FIR कराई

बुक माई शो ने जनवरी 2025 में नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर FIR करवाई है। मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
शिकायत में कहा गया है कि जब 22 सितंबर को टिकटों की बिक्री शुरू हुई थी, तो साफ तौर पर कहा गया था कि थर्ड पार्टी से टिकट नहीं खरीदे जाने चाहिए। इस दौरान उन्हें दो लोगों से ईमेल मिले, जिसमें ज्यादा से ज्यादा टिकट बुक करने की रिक्वेस्ट की गई थी।
इस ईमेल में यह भी लिखा कि उल्लेख किया गया था कि उन्होंने लोगों के लिए टिकट सुरक्षित करने का वादा किया था और उनसे पैसे भी लिए थे। इसके अलावा इसी तरह के अनुरोध करने वाले कई व्हाट्सएप मैसेज मिले, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।
महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ की कार का एक्सीडेंट, एयर बैग खुलने से मंत्री और ड्राइवर की जान बची

महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे सरकार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री और शिवसेना नेता संजय राठौड़ की कार का एक्सीडेंट हो गया। पोहरादेवी से यवतमाल जाते समय देर रात 2 से 2:30 बजे के बीच उनकी कार एक पिकअप से टकरा गई। एयर बैग खुलने से संजय राठौड़ और उनके ड्राइवर की जान बच गई। हालांकि, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप वाहन पलट गया और उसका चालक घायल हो गया।
एक्टर रजनीकांत हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, ट्रांसकैथेटर मैथड से हुआ दिल का इलाज

रजनीकांत को गुरुवार रात 11 बजे अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रजनीकांत को 30 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके हार्ट से निकलने वाली मेन ब्लड वैसल में सूजन थी जिसका इलाज नॉन सर्जिकल, ट्रांसकैथेटर मैथड से किया गया था। हॉस्पिटल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट साई सतीश ने अरोटा (मेन ब्लड वैसल) में एक स्टेंट लगाया, जिससे सूजन पूरी तरह खत्म हो गई।
मणिपुर के उखरुल में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता दर्ज की गई

मणिपुर के उखरुल शहर में शुक्रवार सुबह करीब 7.02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र उखरुल इलाके में जमीन से 30 किमी नीचे था।
दिल्ली के हॉस्पिटल में डॉक्टर को मारने वाला एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे की तलाश जारी

दिल्ली के जैतपुर इलाके के नीमा हॉस्पिटल में 55 साल के यूनानी डॉक्टर की हत्या करने वाले 2 में से 1 लड़का पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की साउथ रेंज क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए लड़के ने हत्या करना कबूल किया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। इस लड़के ने जाफराबाद में एक व्यक्ति से पिस्तौल ली थी। आगे की जांच के लिए एक टीम वहां भेजी गई है।
पुलिस के मुताबिक 2 लड़के मरीज बनकर यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर के हॉस्पिटल में गए थे। बाद में उन्होंने डॉक्टर के केबिन में घुसकर उसे गोली मार दी थी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
मिर्जापुर में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी; 10 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। 3 की हालत गंभीर है। हादसा रात 1 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कछवां के पास हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली में मजदूर सवार थे। सभी लोग भदोही से छत ढलाई का काम करके अपने घर वाराणसी जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Source link
