[ad_1]
तेहरान/तेल अवीव2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान के कई मिसाइल को इजराइली डिफेंस सिस्टम डोम ने रोक लिया।
ईरान ने इजराइल पर मंगलवार रात 180 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। इसमें से ज्यादातर को इजराइल की डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। इजराइली डिफेंस सर्विसेज (IDF) के मुताबिक, हमले में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। फुटेज से पता चलता है कि ईरान ने मोसाद हेडक्वार्टर, नेवातिम एयरबेस और तेल नोफ एयरबेस को निशाना बनाकर हमला किया था।
इजराइल पर हमले के बाद ईरान ने कहा कि अगर इजराइल ने इसका जवाब दिया तो वे पलटवार करेंगे। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि हमने इजराइल की आक्रामकता का जवाब दिया है। यह ईरान के हितों और नागरिकों की रक्षा के लिए जरूरी था।
ईरान के हमले के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। IDF ने कहा है कि हम ईरान को बख्शने वाले नहीं है। इन हमलों का जवाब जरूर दिया जाएगा। इसके लिए वक्त और जगह हम खुद चुनेंगे।
इजराइल पर हमले के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक की। इसके बाद बाइडेन ने सेना से कहा है कि वो ईरानी हमलों से इजराइल की रक्षा करे और इजराइल की तरफ दागी गईं मिसाइलों को मार गिराएं।
इजराइल ने सोमवार रात लेबनान में घुसकर ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि, हिजबुल्लाह ने इसे नकारा है। हिजबुल्लाह ने मंगलवार को कहा कि अब तक इजराइल की हमारे लड़ाकों के साथ कोई भी सीधी मुठभेड़ नहीं हुई है।

तस्वीरों में इजराइल पर ईरान के हमले से जुड़े फुटेज देखिए…

ईरान की कई मिसाइलों को आयरन डोम ने नष्ट कर दिया।

इजराइल के अश्कलोन शहर में आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी रॉकेट्स को इंटरसेप्ट कर मार गिराया।

अश्कलोन में इजराइली आयरन डोम ने कई मिसाइलें नाकाम कर दीं।

ईरान की एक मिसाइल सेंट्रल इजराइल के स्कूल पर गिरा। इस वजह से वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया।

ईरान के हमले के दौरान लोग बम शेल्टर में जाकर छिपे।

इजराइल पर हमले के बाद इराक में लोगों ने सड़कों पर निकलकर खुशियां मनाईं।
इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमले का VIDEO

इजराइल हमास संघर्ष से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया ने भी इजराइल का समर्थन किया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इजराइल पर ईरानी हमले की निंदा की है। उन्होंने मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने की भी अपील की है। अल्बनीज ने कहा कि इजराइल को अपनी रक्षा करने का हक है।

एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ईरान के हमले में इजराइल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईराक, लेबनान, ईराक में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल पर ईरानी हमले के बाद तेहरान, लेबनान की राजधानी बेरूत, ईराक, वेस्ट बैंक और गाजा की सड़कों पर जश्न मनाया गया। तेहरान के फिलिस्तीन चौक पर हजारों लोगों ने हिजबुल्लाह, लेबनानी और ईरानी झंडे लहराए।

तेहरान में लोगों ने पटाखे फोड़ जश्न मनाया।
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डेनमार्क में इजराइली दूतावास के पास विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस
डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में इजराइली दूतावास के पास दो विस्फोट हुए हैं। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले पर इजराइल ने कोई टिप्पणी नहीं आई है।हमला कब और कितने बजे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिली है।
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने ईरान की 12 मिसाइलें नष्ट कीं
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात इजराइल पर दागी गईं 12 मिसाइलों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजराइल की हिफाजत करता रहेगा। ऑस्टिन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में सहयोगी देशों और अमेरिकी हितों की हिफाजत करने के लिए अमेरिका सेना तैयार है।

49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हमले के बाद सुरक्षित जगह पर ले जाए गए खामेनेई
ईरान के एक टॉप अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इजराइल पर हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता खामेनेई को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद भी उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया था।
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खामेनेई बोले- जीत करीब है
इजराइल पर मिसाइल हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘जीत करीब है’। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि खुदा की मदद बहुत जल्द ही आने वाली है।
04:34 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली हमले में 55 लोगों की मौत
लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक मंगलवार को हुए इजराइली हमले में कम से कम 55 लोग मारे गए । इसके अलावा 156 लोग घायल हुए। सोमवार को इजराइली हमले में 95 और रविवार को 105 लोगों की मौत हुई थी।
04:22 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
ईरान मिलिट्री चीफ बोले- इजराइल ने हमला किया तो पलटवार करेंगे
ईरान मिलिट्री चीफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी ने कहा कि मंगवलावर को किया गया हमला सीमित इलाके में किया गया था। इसमें मोसाद हेडक्वार्टर, एयरबेस समेत इजराइली टैंक ठिकाने पर हमले किए गए।
बाघेरी ने कहा कि ईरान ने सिर्फ सैन्य ठिकाने पर हमला किया। हम चाहते तो और भी जगह हमला कर सकते थे। बाघेरी ने चेतावनी दी है कि अगर इजराइल इसका जवाब देता है तो ईरान पलटवार करेगा।
04:00 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
इजराइल के जाफा में गोलीबारी, 7 लोगों की मौत
इजराइल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में मंगलवार को गोलीबारी हुई। CNN के मुताबिक इस हमले में 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि लगभग 10 लोग घायल हैं। घटना शहर के जेरूसलम स्ट्रीट पर हुई। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है। पुलिस ने इसे एक आतंक हमला बताया है।

आतंकी हमले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आतंकी हमले में शहर गोल्डमैन नाम की इजराइली लड़की की भी मौत हो गई।
03:47 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों ने इजराइल का समर्थन किया
अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार टिम वाल्ज और जेडी वेंस ने इजराइल के साथ मजबूती से खड़े रहने का वादा किया है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार वाल्ज ने कहा कि इजराइल को अपनी हिफाजत करने का हक है। वहीं, रिपब्लिकन प्रत्याशी वेंस ने कहा कि वे इजराइल का हर कदम पर साथ देंगे।

अमेरिका में उपराष्ट्रपति प्रत्याशियों के बीच बहस हुई।
वाल्ज ने कहा कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट में अपनी मौजदूगी जारी रखनी चाहिए और इजराइल के साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हैरिस अपने साथी देशों के लिए मददगार साबित होगीं, जबकि ट्रम्प का सहयोगी देशों को मदद करने में खराब रिकॉर्ड रहा है।
इसके जवाब में रिपब्लिकन उम्मीदवार वेंस ने कहा कि वाल्ज के ये आरोप बेबुनियाद हैं। जब ट्रम्प राष्ट्रपति थे तो उन्होंने इजराइल का काफी साथ दिया था। वेंस ने कहा कि हमें अपने सहयोगियों की मदद करनी चाहिए चाहे वे कहीं भी कितनी भी बुरे हालात में क्यों न हों।
03:30 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
भारतीय दूतावास ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा
तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने मंगलवार रात इजराइल में रह रहे भारतीयों को सावधानी बरतने और देश के भीतर अनावश्यक यात्रा से बचने की चेतावनी दी। भारतीय मिशन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वे स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

03:21 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
फ्लाई दुबई एयरलाइंस ने 2 दिनों तक मिडिल ईस्ट की उड़ानें कैंसिल की
UAE में फ्लाई दुबई एयरलाइंस कंपनियों ने बुधवार और गुरुवार को जॉर्डन, इराक, ईरान और इजराइल के लिए उड़ानें कैंसिल कर दिया है। एयरलाइंस कंपनी ने कहा कि क्षेत्रीय इलाके में तनाव बढ़ने और कई हवाई इलाके के अस्थायी रूप से बंद होने की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है।
03:18 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
इजराइल पर हमले के बाद तेल की कीमतों में उछाला आया
इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमलों के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड जो कि तेल की कीमत बताने वाला बेंचमार्क है, 1% बढ़कर 74.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
तेल व्यापारियों को चिंता है कि मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते होने वाला व्यापार प्रभावित हो सकता है। ये ओमान और ईरान के बीच स्थित है। दुनिया के 20% तेल का बिजनेस यहीं से होता है।
03:15 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
अमेरिका में रिपब्लिकन नेताओं ने ईरान पर हमले की मांग की
अमेरिका में कई रिपब्लिकन नेताओं ने ईरान पर हमला करने की मांग की है। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि अमेरिका को इजराइल के साथ मिलकर पूरी ताकत से ईरान का जवाब देना चाहिए। एक और रिबल्किन नेता ने कहा कि अमेरिका को ईरानी की तेल रिफाइनरियों पर हमला बोल देना चाहिए।
03:11 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
बाइडेन बोले- ईरान का हमला फेल रहा
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने मंगलवार रात कहा कि अमेरिकी सेना ने इजराइल की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम हालात का जायजा ले रहे हैं, अब तक हमें पता चला है कि ईरान का हमला पूरी तरह से फेल रहा।
03:08 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- 90% मिसाइलें टारगेट पर पहुंचीं
ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने इजराइल पर जितनी भी मिसाइलें दागी हैं, उनमें से 90% टारगेट पर पहुंची हैं। IRGC ने कहा कि ये हमले हमास के नेता इस्माइल हानियेह, हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के साथ-साथ लेबनान और फिलिस्तीनी लोगों की मौत के जवाब में किए गए हैं।
02:59 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू बोले- ईरान ने बड़ी गलती कर दी
ईरान की ओर से हुए हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की है और उसे कीमत चुकानी होगी। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल अपने दुश्मनों के खिलाफ बदला लेकर रहेगा, लेकिन इस बात को ईरान नहीं समझता। लेकिन अब वो इस बात को समझेंगे।हमने जो नियम बनाए हैं, हम उस पर डटे रहेंगे। जो भी हम पर हमला करेगा, हम उस पर हमला करेंगे।

नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल हमले का जवाब जरूर देगा।
02:52 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
इजराइली सेना बोली- आज रात भी गाजा-लेबनान पर हमले करेंगे
IDF ने कहा कि ईरान के हमले से इजराइली वायु सेना पर कोई असर नहीं पड़ा है। वे हर दिन की तरह रात में गाजा-लेबनान पर हमले जारी रखेंगे।
02:49 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
ईरान के विदेश मंत्री बोले- इजराइल ने हमला किया तो जवाब जरूर देंगे
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान ने इजराइल के खिलाफ आत्मरक्षा के जवाब में हमला किया है। अगर इजराइल दोबारा हमला करता है तो वे भी जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी देश ने इजराइल के समर्थन में ईरान पर हमला किया तो उन्हें भी इसका जवाब दिया जाएगा।
02:48 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
जॉर्डन बोला- उनका देश युद्ध का मैदान नहीं बनेगा
इजराइल पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद जॉर्डन ने कहा है कि वे किसी के लिए भी युद्ध का मैदान नहीं बनेंगे। जॉर्डन के गृह मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल के कई टुकड़े राजधानी अम्मान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में गिरे हैं। तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जॉर्डन और इसके लोगों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है।
02:19 AM2 अक्टूबर 2024
- कॉपी लिंक
कमला हैरिस ने ईरानी हमले की निंदा की
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि ईरान ने लापरवाही से हमला करते हुए इजराइल पर लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करती हूं। ईरान मिडिल ईस्ट में एक अस्थिर करने वाली, खतरनाक ताकत है। मैं अमेरिकी सेना को इजराइल को निशाना बनाने वाली ईरानी मिसाइलों को मार गिराने के राष्ट्रपति बाइडन के आदेश का पूरी तरह से समर्थन करती हूं।
[ad_2]
Source link
