Ram Rahim Reached Barnawa’s Ashram On 20 Days Parole – Amar Ujala Hindi News Live

रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में बीती 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो पर आया था। वह यहां से 4 सितंबर को वापस सुनारिया जेल गया।


Ram Rahim reached Barnawa's ashram on 20 days parole

बरनावा पहुंची राम रहीम
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम हरियाणा विधान सभा चुनाव से तीन दिन पहले आठवीं बार 20 दिन की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में पहुंच गया है। उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी आई है। 

Trending Videos

रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में बीती 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो पर आया था। वह यहां से 4 सितंबर को वापस सुनारिया जेल गया। अब उसने हरियाणा के विधान सभा चुनाव से पहले 20 दिन पैरोल की अर्जी लगाई है। डेरा प्रमुख की शसर्ते बरनावा के आश्रम में आने की पैरोल मंजूर हो गई है। बुधवार की सुबह डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशाशन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। 

राम रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर इंस्पेक्टर बिनौली व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में सुबह 8 बजकर 10 मिंट पर पहुंचे। इन चारों गाड़ियों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था। उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का पहरा लगाया गया। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। डेरा प्रमुख को हरियाणा चुनाव के दौरान आश्रम में कोई भी कार्यक्रम करने या कही भी आने जाने पर पाबंदी रहेगी और उस पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *