Afghan Embassy In New Delhi | भारत में अफगान दूतावास परिचालन आज से बंद, क्यों हो रहा ? बताई ये वजह

[ad_1]

Afghan Embassy

Loading

नई दिल्ली: भारत में अफगान दूतावास (Afghan Embassy) ने अपना परिचालन बंद करने का फैसला लिया है। इस पर उसने खेद भी जताया है। दूतावास ने कहा कि अभिगानिस्तान और भारत के बीच ऐजिहासिक संबंधों और लंबी साझेदारी को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। अफगान एम्बेसी ने प्रेस स्टेटमेंट (Afghan Embassy Press Statement) जारी किया है, जिसमें बताया कि 1 अक्टूबर यानी आज से भारत में अफगान दूतावास का परिचालन बंद (Afghan Embassy stop operating) कर देगा।

 भारत पर ये आरोप
दूतावास ने वर्तमान सरकार से समर्थन की कमी का हवाला दिया है। साथ ही आरोप लगाया है कि उसने यानी कि मेजबान भारत सरकार से महत्वपूर्ण समर्थन की कमी का अनुभव किया है, इससे अपनी जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से समर्थन की कमी और काबुल में वैध सरकार न होने की वजह से अफगानिस्तान और उसके नागरिकों के सर्वोत्तम हितों की सेवा के लिए आवश्यक अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने में अपनी कमियों को स्वीकार करते हैं।

Afghan Embassy Press Statement 

इसलिये लिया फैसला
बयान में कहा गया है कि राजनयिकों के लिए वीजा नवीनीकरण से लेकर सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समय पर पर्याप्त समर्थन की कमी के कारण हमारी टीम को निराशा हुई है। इस वजह से नियमित कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में हमारी क्षमता बाधित हुई। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए हमने मेजबान देश के मिशन के संरक्षक अधिकार के हस्तांतरण तक अफगान नागरिकों के लिए आपाकालीन कांसुलर सेवाओं को छोड़कर मिशन के सभी संचालन को बंद करने का कठिन फैसाला लिया है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *