Bengaluru Mahalaxmi Fridge Murder Case | Jharkhand Woman | बेंगलुरु हत्याकांड, संदिग्ध आरोपी बंगाल का रहने वाला: महिला झारखंड की, बेंगलुरु में अकेले किराये से रहती थी; 30 टुकड़ों में मिली थी बॉडी

बेंगलुरुकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

21 सितंबर को बेंगलुरु में 29 साल की महिला का मर्डर हुआ था। वह झारखंड की रहने वाली थी।

बेंगलुरु में महिला की हत्या और शव के 30 टुकड़े किए जाने के मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली है। कर्नाटक के गृह मंत्री गंगाधरैया परमेश्वर ने कहा की पुलिस ने घटना से जुड़े कई सुराग ढूंढ लिए हैं। आरोपी इस वक्त पश्चिम बंगाल में है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

दरअसल, बेंगलुरु के व्यालिकेवल इलाके में 21 सितंबर को श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया था। झारखंड की 29 साल की महालक्ष्मी की हत्या कर शव के 30 टुकड़े कर दिए गए थे। आरोपी शव के टुकड़ों को फ्रिज​ में रखकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला फ्लैट में अकेली रहती थी।

3 महीने से किराए के घर में रह रही थी महिला 21 सितंबर को बेंगलुरु वेस्ट के एडिशनल पुलिस कमिश्नर एन सतीश कुमार ने बताया था कि घटना व्यालिकेवल पुलिस थाना क्षेत्र के मल्लेश्वरम इलाके की है। ऐसा लग रहा है जैसे हत्या 4-5 दिन पहले की गई है।

उन्होंने बताया पता चला है कि महिला बेंगलुरु में एक मॉल में काम करती थी। बीते 3 महीने से वह यहां किराए से रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा था।

पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बारे में तब पता चला जब पड़ोसियों ने घर से फ्लैट मालिक को फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की। जब म​कान मालिक फ्लैट में घुसा तो उसने देखा की घर की हालत बेहद खराब है।

पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था। रसोई के पास कीड़े रेंग रहे थे, और खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। फ्रिज खाेला तो उसमें शव के ​टुकड़े दिखे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम ने सबूत इकट्‌ठा किए।

पुलिस ने कहा कि हत्यारे ने शव के टुकड़े कर फ्रिज में इसलिए रखा था कि उसे भागने का समय मिल जाए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *