PM Narendra Modi US New Jersey Speech LIVE Updates; Joe Biden | New York News | न्यूयॉर्क में PM मोदी बोले- नियति मुझे राजनीति में लाई: प्रवासियों से कहा- मैं देश में भटका, जो मिला खा लिया, जहां सोने को मिला सोया

[ad_1]

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में पीएम मोदी भारतवंशियों को संबोधित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के दूसरे दिन रविवार को न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। मोदी ने एक घंटे 7 मिनट दिए भाषण में अपने राजनीतिक जीवन, भारत की तरक्की से लेकर प्रवासियों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री के न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम पहुंचते ही हजारों लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। मोदी के स्वागत में पहले अमेरिका का राष्ट्रगान फिर भारत का राष्ट्रगान हुआ।

इसके बाद मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने नमस्ते कहकर लोगों को अभिवादन किया फिर कहा, “अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, लोकल से ग्लोबल हो गया।” मोदी ने कहा, “जब मैं न CM था न PM था तब इस धरती पर कई सवालों के साथ आता था। किसी पद पर नहीं था तब मैंने अमेरिका के 29 राज्यों का दौरा किया था।”

प्रधानमंत्री मोदी ने AI की नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा, “एक AI का मतलब है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एक AI का मतलब है- अमेरिकन इंडियन।” मोदी ने प्रवासियों से कहा, “इस बार भारत के चुनाव में कुछ अभूतपूर्व हुआ है।” इसके बाद मोदी ने लोगों की तरफ हाथ उठाया और उनसे 3 बार, अब की बार मोदी सरकार के नारे लगवाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-

QuoteImage

मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा रहा जिसमें मैं सालों तक देश में, भटकता रहा, जहां खाना मिला, खा लिया जहां सोने का मिला सो लिया, समंदर से पहाड़ों और रेगिस्तान तक को जाना।

QuoteImage

उन्होंने कहा, “नियती मुझे राजनीति में लाई। कभी नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा। जब बना तो लॉन्गेस्ट सीएम बना दिया और फिर प्रोमोट कर PM बना दिया।”

प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने के बाद PM मोदी ने प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के CEO’S के साथ मीटिंग की। इनमें गूगल के CEO सुंदर पिचई भी मौजूद थे।

इससे पहले मोदी बाइडेन के साथ बैठक और QUAD समिट में शामिल हुए। अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात में भारत और अमेरिका के बीच 2 अहम समझौते हुए हैं। अमेरिका की स्पेस फोर्स भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएगी।

इसमें बनी सेमीकंडक्टर चिप्स का इस्तेमाल भारत, अमेरिका की आर्मड फोर्सेस करेंगी। इसके अलावा अमेरिका ने भारत को 31 MQ-B ड्रोन देने की घोषणा की है। इनका इस्तेमाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए होगा।

इसके अलावा मोदी ने बोस्टन और लास एंजिल्स (LA) में भारतीय कॉन्सुलेट खोलने की घोषणा की।

अमेरिका में मोदी एंड US प्रोग्रेस टुगेदर कार्यक्रम में PM ने क्या-क्या कहा ब्लॉग में पढ़ें…

अपडेट्स

08:10 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कलाकारों से मुलाकात की…VIDEO

06:07 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी संबोधन के बाद लोगों के बीच पहुंचे

06:02 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- IPL दुनिया की बड़ी लीग्स में शामिल

अगले ओलिंपिक USA में है। जल्द ही भारत भी ओलिंपिक का साक्षी बनेंगा। हम 2036 मेजबानी के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

खेल, बिजनेस, या फिर मनोरंजन, भारत बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र है। IPL दुनिया की टॉप लीग्स में है। फिल्में धूम मचा रही हैं। भारत ग्लोबल टूरिज्म में भी परचम लहरा रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत के त्योहार मनाने की होड़ है।

लोग नवरात्रि का गरबा सीख रहे हैं। ये भारत के प्रति प्यार है। आपको एक बात जानकर खुशी होगी कल ही अमेरिका ने हमारे करीब 300 पुराने शिलाखेख मूर्तियां लौटाई हैं।

अभी तक अमेरिका ऐसी लगभग 500 धरोहरें भारत को लौटा चुका है। ये कोई छोटी सी चीज लौटाने का विषय नहीं है। ये हमारी हजारों साल की विरासत का सम्मान है। भारत का ही नहीं आपका भी सम्मान है।

भारतीय शिलालेखों के साथ मोदी-बाइडेन

भारत-अमेरिका की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। हमारी साझेदारी ग्लोबल गुड के लिए है।

05:53 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- हम दुनिया पर दबदबा नहीं चाहते

QuoteImage

भारत की मानसिकता दुनिया में दबाव नहीं, प्रभाव बनाने की है। हम आग की तरह जलाने वाले नहीं, सूरज की तरह रोशनी देने वाले हैं। हम विश्व पर दबदबा नहीं चाहते, हम विश्व की समृद्धि में सहयोग देना चाहते हैं

QuoteImage

05:47 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

भारत का UPI पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है – PM

एक जमाना था जब (मेरे आने से पहले) हम मोबाइल इम्पोर्ट करते थे। अब हम मोबाइल एक्सपोर्टर बन चुके हैं। अब भारत पीछे नहीं चलता। अब भारत नेतृत्व करता है।

भारत का UPI पूरी दुनिया को आकर्षित कर रहा है। आपकी जेब में वॉलेट है। लेकिन भारत के लोगों के जेब में फोन के साथ ई वॉलेट है। अब भारतीय अपने डॉक्यूमेंट डिजिलॉकर में रखते हैं।

भारत रूकने वाला नहीं है। भारत अब थमने वाला नहीं है। भारत चाहता है दुनिया में ज्यादा से ज्यादा डिवाइस मेड इन इंडिया चिप पर चले।

पिछले साल जून में भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए इंसेटिव घोषित किए। इसके कुछ ही महीने बाद माइक्रोन की सेमीकंडक्टर का शिलान्यास हो गया।

अब मेड इन इंडिया चिप आप इंडिया में भी देखेंगे। ये छोटी सी चिप विकसित भारत को नई उंचाईयों पर ले जाएगी। ये मोदी की गारंटी है।

05:32 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

दुनिया को बर्बाद करने वाले हम नहीं- PM मोदी

05:31 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत का 5G मार्केट अमेरिका से बड़ा

05:29 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत को तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनाना है

एक दशक से भारत दसवें नंबर से पांचवें नंबर की इकोनॉमी बन गया। अब हर भारतीय चाहता है कि भारत जल्दी से थर्ड लार्जेस्ट इकोनॉमी बने। आज देश के एक बहुत बड़े वर्ग की बेसिक नीड्स पूरी हो रही हैं।

पिछले 10 साल में करोड़ों लोगों को गैस, पानी, बिजली कनेक्शन, करोड़ों टॉयलेट मिले हैं।

ऐसे करोड़ों लोग क्वालिटी लाइफ चाहते हैं। अब भारत के लोगों को सिर्फ रोड नहीं उन्हें शानदार एक्सप्रेस वे चाहिए।

05:26 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत नई उम्मीदों से भरा देश

आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत एनर्जी से भरा हुआ है। सपनों से भरा हुआ है। रोज नए किर्तिमान रच रहा है।

चेस ऑलिम्पियाड में मेन्स और वीमेंस दोनों में भारत को गोल्ड मेडल मिला।

लेकिन ये लगभग 100 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ। पूरे देश को हर हिन्दुस्तानी को हमारे चेस प्लेयर पर बहुत गर्व है।

05:25 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी ने पुष्प को भी परिभाषित किया

आपको एक शब्द याद रहेगा पुष्प… इतना सुनते ही लोगों ने कहा-कमल

मोदी बोले कमला मान लीजिए… मैं पुष्प को परिभाषित करता हूं। प्रोग्रेसिव भारत, अनस्टॉपेबल भारत, स्प्रिस्चुअल भारत, हूयूमैनिटी को, प्रोसपैरिटी को समर्पित भारत।

मैं भारत का पहला पीएम हूं जिसका जन्म आजादी के बाद हुआ… आजादी के आंदोलन में करोड़ों भारतीयों ने स्वराज के लिए जीवन खपा दिया था। उन्होंने अपना हित नहीं देखा। अपने कम्फर्ट जोन की चिंता नहीं की।

वे देश की आजादी के लिए सबकुछ भूलकर अंग्रेजों से लड़ने चल पड़े। उस सफर में किसी को फांसी का फंदा मिला, किसी को गोलियों से भून दिया गया।

कईयों की जिंदगी जेल में खप गई। हम देश के लिए मर नहीं पाए लेकिन हम देश के लिए जरूर जी सकते हैं…

मरना हमारा नसीब नहीं था। जीना हमारा नसीब है। पहले दिन से मेरा मन और मेरा मिशन एकदम क्लियर रहा है।

मैं स्वराज के लिए जीवन नहीं दे पाया लेकिन मैंने तय किया स्वराज के लिए जीवन समर्पित करूंगा।

05:23 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- दुनिया का दूसरा बड़े मैट्रो नेटवर्क भारत में

05:04 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- नियति मुझे राजनीति में लाई

04:50 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- भारत में इतिहास के सबसे बड़े चुनाव हुए

2024 का ये साल पूरी दुनिया के लिए अहम है। एक तरफ दुनिया के कई देशों के बीच संघर्ष है तो दूसरी तरफ कई देशों में लोकतंत्र का जश्न चल रहा है।

भारत और अमेरिका डेमोक्रेसी के जश्न में एक साथ हैं। अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं, भारत में चुनाव हो चुके हैं। भारत में हुए ये इलेक्शन मानव इतिहास के सबसे बड़े चुनाव थे।

आप कल्पना कर सकते हैं अमेरिका की कुल आबादी से भी दो गुने वोटर्स, पूरी यूरोप की कुल आबादी से ज्यादा वोटर्स… इससे ज्यादा लोगों ने भारत में वोट डाले। जब हम भारत के लोकतंत्र का स्केल देखते हैं तो और भी गर्व होता है।

04:45 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- दुनिया में जहां जाता हूं भारतीय प्रवासियों की तारीफ सुनता हूं

मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं हर लीडर के मुंह से भारतीय प्रवासियों की तारीफ ही सुनता हूं। कल ही बाइडेन मुझे डेलावेयर में अपने घर ले गए थे। उनकी आत्मीयता, उनकी गर्मजोशी मेरे लिए दिल छू लेने वाला मोमेंट था।

ये सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है। ये सम्मान आपका है। आपके पुरुषार्थ का है। ये सम्मान यहां रहने वाले लाखों भारतीयों का है।

04:37 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

प्रवासियों से मोदी बोले- आप सात समंदर पार हिंदूस्तान के करीब

आपने अमेरिका को भारत से और भारत को अमेरिका से कनेक्ट किया है। आपका स्किल, आपका टैलेंट, आपका कमिटमेंट, इसका कोई मुकाबला नहीं है।

आप 7 समंदर भले आ गए हैं लेकिन कोई समंदर इतना गहरा नहीं जो दिल की गहराईयों में बसे हिन्दुस्तान को आपसे दूर कर सके।

04:21 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

आदित्य गड़वी ने गुजराती गाना गोती लो परफॉर्म किया

02:24 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

PM मोदी के संबोधन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत

नसाऊ कॉलेजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है।

02:21 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

कार्यक्रम में BJP के पूर्व सांसद हंस राज हंस भी पहुंचे

बीजेपी नेता और गायक हंस राज हंस ने कहा कि मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कि पूरा अमेरिका यहां इकठ्ठा हो गया है।

01:02 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

कार्यक्रम में कई बड़े कलाकार शामिल होंगे

मोदी एंड यूएस कार्यक्रम में म्यूजिक आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन, गायक ऐश्वर्या मजूमदार, गायक रेक्स डीसूज जैसे कलाकार शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

12:44 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

स्टेडियम के बाहर प्रस्तुति दे रहे स्थानीय कलाकार

कार्यक्रम से पहले न्यू जर्सी का जल्लोश ढोल-ताशा ग्रुप प्रदर्शन करते हुए। इस ग्रुप में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तरी भारत के मेंबर हैं।

12:33 PM22 सितम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में पहले दिन QUAD में शामिल हुए PM मोदी

​​​​​​PM मोदी ने शनिवार को डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अहम बातें कही। उन्होंने कि दुनिया संघर्षों से घिरी हुई है। ऐसे में क्वाड का साथ मिलकर चलना बहुत जरूरी है।

समिट से पहले PM मोदी ने शनिवार रात राष्ट्रपति बाइडेन से डेलावेयर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 1 घंटे द्विपक्षीय बैठक हुई। बाइडेन ने PM मोदी के यूक्रेन और पोलैंड दौरे की तारीफ की।

इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच ड्रोन डील पर भी बात हुई। बाइडेन ने भारत के साथ इस डील का स्वागत किया। भारत अमेरिका से 31 MQ-9B SKY गार्जियन और SEA गार्जियन ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया में है। इन ड्रोन की कीमत करीब 3 बिलियन डॉलर है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *