{“_id”:”66ef868960beaaf928099976″,”slug”:”woman-accuses-lover-of-misdeed-on-the-pretext-of-marriage-2024-09-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ये कैसा इश्क?: दूसरी जगह शादी, दुष्कर्म.. प्रेमी ने ऐसे फंसाया कि महिला का भरोसा दे गया जवाब; जानें पूरा मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र की महिला ने अमित राठिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी का झांसा देते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
Raigarh News – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि उसने प्रेम के कहने पर ही दूसरी जगह शादी की थी, उसने कहा था कि शादी के बाद भी वह महिला को अपना लेगा। लेकिन अब वह मुकर गया।
Trending Videos
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र की महिला ने अमित राठिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी का झांसा देते हुए उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीडिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दो साल पहले अमित राठिया से उसकी जान पहचान हुई थी। इस दौरान इस बीच 2023 में अमित ने प्यार का इजहार करते हुए उसे घर के पीछे स्थित बाड़ी में ले जाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए।