Ajay Maken| Congress treasurer | replaces Pawan Kumar Bansal | वेणुगोपाल बोले- तत्काल प्रभाव से लागू होगा; पहले ये पद पवन बंसल के पास था

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय माकन से पहले पार्टी नेता पवन बंसल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अजय माकन को पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की। उन्होंने कहा कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

पहले इस पद पर पवन कुमार बंसल थे
अजय माकन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। राज्यसभा सांसद रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन के बाद उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था।

अजय माकन कौन हैं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन AICC के महासचिव और कांग्रेस कार्यसमिति CWC के सदस्य हैं। वे इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में मंत्री थे और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। वह दो बार सांसद के रूप में और तीन बार दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए। माकन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कांग्रेस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें …

हैदराबाद में CWC मीटिंग, कांग्रेस बोली- मोदी पूरी तरह फेल

हैदराबाद में 16 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग में पेश प्रस्ताव में कहा गया है कि केंद्र सरकार राजनीतिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। इसमें दावा किया कि भाजपा देश के संवैधानिक और संघीय ढांचे के लिए चुनौती है। पूरी खबर पढ़ें …

ब्रसेल्स में राहुल बोले- भारत में गांधी-गोडसे विजन की लड़ाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 8 सितंबर को ब्रसेल्स के प्रेस क्लब में कहा- भारत में इस वक्त महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विजन के बीच लड़ाई है। लोकतंत्र और संस्थान पर हमला हुआ है। हिंसा-भेदभाव बढ़ा है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और निचली जातियां पर हमला किया जा रहा है। I.N.D.I.A अलायंस को लेकर सरकार घबराई हुई है। हम भारत की आवाज हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री डरे हुए हैं इसीलिए वो देश का नाम बदलना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *