08:47 AM, 20-Sep-2024
IND vs BAN 2nd Day Live: दूसरे दिन स्कोर को 400 के पार पहुंचाने उतरेगी टीम इंडिया, जडेजा भी लगा सकते हैं शतक
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेले जा रहे टेस्ट का आज (शुक्रवार) को दूसरा दिन है। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए थे। शुक्रवार को टीम इससे आगे खेलेगी। रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया है। वहीं, रवींद्र जडेजा भी पांचवें टेस्ट शतक की दहलीज पर खड़े हैं।