08:37 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 Daan Samagri: चंद्र ग्रहण पर करें इन चीजों का दान
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण अशुभ होते हैं। ग्रहण के बाद दान करने से ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद कुछ सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव कम होते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। इन सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। इसलिए आप चावल, चीनी, आटा, दूध के अलावा सफेद कपड़ा और सफेद मिठाई आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
08:18 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 Do and Don’ts: ग्रहण के दौरान क्या करें
- चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नाम का मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान करना चाहिए और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करना चाहिए।
- इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु या महादेव की पूजा कर सकते हैं।
- ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ से निवृत्त होकर कुछ चीजों का दान करें।
07:58 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 Do and Don’ts: ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए
- चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए।
- इस दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए।
- ग्रहण के समय खाना नहीं बनाना चाहिए और भोजन भी नहीं करना चाहिए।
- बीमार व्यक्ति, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर खाने की अनुमति होती है।
- ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए ऐसा करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
- चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का प्रयोग करने से बचें।
- ग्रहण के दौरान श्मशान एवं नकारात्मक जगहों पर भी नहीं जाना चाहिए।
07:38 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024: कुंभ राशि पर ग्रहण का प्रभाव
कुंभ राशि के जातकों की वाणी पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे आपको समस्या हो सकती है। इसीलिए जब भी बोलें सोच विचारकर बोलें। धन से जुड़े मामलों के लिए भी चंद्र ग्रहण के बाद के कुछ दिन अच्छे नहीं कहे जा सकते, संचित धन आपको खर्च करना पड़ सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को गले या उदर से संबंधित स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है, इसलिए सेहत को लेकर भी लापरवाही न बरतें। उपाय के तौर पर आपको सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
07:17 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024: कन्या राशि पर ग्रहण का प्रभाव
कन्या राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ने से उनकी सामाजिक स्तर पर छवि खराब हो सकती है। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। ऑफिस में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसमें उतार-चढ़ाव रह सकता है। जीवनसाथी आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकता है, इसलिए जो भी कहना हो सोच-समझकर कहें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। उपाय के तौर पर चंद्रमा के बीज मंत्रों का जप करें।
07:00 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024: मेष राशि पर ग्रहण का प्रभाव
मेष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकार मन मुटाव हो सकता है। अचानक बड़े खर्चे होने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। उपाय के तौर पर मेष राशि वाले लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
06:46 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण पर मीन राशि में चंद्रमा-राहु की युति
साल 2024 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को मीन राशि में लगने जा रहा है। चंद्रमा इस दिन मीन राशि में राहु के साथ युति बनाएंगे, वहीं केतु की सप्तम दृष्टि भी चंद्रमा और राहु की इस युति पर होगी। राहु-केतु की युति का प्रतिकूल प्रभाव कुछ राशियों पर नजर आ सकता है।
06:33 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 India: हिंदू परंपरा में ग्रहण को माना जाता है अशुभ
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन हिंदू मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है और इस बार यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा को लग रहा है। साथ ही इसी दिन पितृ पक्ष का भी पहला दिन है।
06:15 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024: कितने दिनों तक रहेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव?
18 सितंबर को लगने वाले इस उपछाया ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। हालांकि सभी राशियों पर अलग-अलग तरह के प्रभाव पड़ेंगे। इस ग्रहण का प्रभाव अगले एक महीने तक देखने को मिल सकता है।
06:01 PM, 17-Sep-2024
Chandra Grahan 2024 Kin Rashiyon Ke Liye Hoga Ashubh: किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत
इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव चार राशियों पर सर्वाधिक रहेने वाला है। इन राशियों को ग्रहण काल के दौरान संभलकर रहने की जरूरत है। इनमें मेष, सिंह, मकर और मीन राशि शामिल है।